मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रही है भाजपा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होनेवाले लोकसभा चुनाव में अधिक संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने के बारे में विचार कर रही है. पार्टी का इरादा अल्पसंख्यकों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ठोस आधार में सेंध लगा कर महत्वपूर्ण वोटबैंक के एक बड़े हिस्से को अपने पाले में लाना है. भगवा […]
विज्ञापन
कोलकाता : भाजपा पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष होनेवाले लोकसभा चुनाव में अधिक संख्या में मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने के बारे में विचार कर रही है. पार्टी का इरादा अल्पसंख्यकों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ठोस आधार में सेंध लगा कर महत्वपूर्ण वोटबैंक के एक बड़े हिस्से को अपने पाले में लाना है. भगवा दल का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में सियासी रणनीति में बदलाव लाने का है.
दरअसल इस वर्ष की शुरुआत में स्थानीय निकाय चुनाव में मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने पर अच्छी संख्या में सीटें मिलने से पार्टी के हौसले बुलंद हैं. पार्टी ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय के 850 से अधिक उम्मीदवारों को उतारा था. उनमें से आधे उम्मीदवार विजयी रहे थे. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में केवल दो ही अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारे थे. उसके बाद से बंगाल की राजनीति में बहुत बदलाव आये हैं और पार्टी माकपा को पछाड़ कर तृणमूल की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बन गयी है.
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि राज्य में लगभग 30 फीसदी मुस्लिम आबादी को देखते हुए पार्टी अधिकाधिक संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार उतारने के बारे में विचार करेगी. उन्होंने कहा : हमारी पार्टी में धर्म के आधार पर टिकट नहीं बांटे जाते लेकिन अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की ओर से हमें कई आवेदन मिल रहे हैं.
उनका कहना है कि वह हमारी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते हैं. पार्टी के बंगाल माइनॉरिटी माेर्चा के प्रमुख अली हुसैन का भी मानना है कि बंगाल चुनाव में मुस्लिम निर्णायक साबित हो सकते हैं और पार्टी उनकी उपेक्षा का जोखिम नहीं उठा सकती.
इधर तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी का कहना है : अल्पसंख्यकों का हम पर पूरा विश्वास है. पार्टी की रणनीति कुछ और नहीं बल्कि महज स्वांग है और अल्पसंख्यक उनके इरादों से भलीभांति परिचित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










