कोलकाता के युवक की लगी 7.3 करोड़ की लाॅटरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता : दुबई से अपने घर छुट्टी मनाने कोलकाता आये एक युवा को वापसी के समय यह पता चला कि उसने 7.3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रह रहे सौरव डे की दस लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 7.3 करोड़ रुपये) की इनामी राशि वाली लॉटरी लगी है. खलीज […]
विज्ञापन
कोलकाता : दुबई से अपने घर छुट्टी मनाने कोलकाता आये एक युवा को वापसी के समय यह पता चला कि उसने 7.3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में रह रहे सौरव डे की दस लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 7.3 करोड़ रुपये) की इनामी राशि वाली लॉटरी लगी है. खलीज टाइम्स ने यह खबर दी है. डे दुबई में छह साल से रह रहे हैं.
उन्होंने सितंबर महीने में अपनी छुट्टियों में कोलकाता यात्रा के समय पहली बार दुबई ड्यूटी फ्री टिकट खरीदा था. उनके अलावा दो और लोगों की किस्मत खुली है. इसमें एक अन्य भारतीय 44 साल के बाबू अजीत बाबू हैं. उन्हें बीएमडब्ल्यू कंपनी की मोटरबाइक मिलेगी. लाटरी हासिल करने वाले तीसरे शख्स श्रीलंका के सजीवा निरंजन हैं. उन्हें रेंज रोवर कार मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










