ePaper

ममता कैबिनेट में फेरबदल, वित्त मंत्री अमित मित्रा को आइटी विभाग का भी प्रभार सौंपा

Updated at : 05 Oct 2018 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
ममता कैबिनेट में फेरबदल, वित्त मंत्री अमित मित्रा को आइटी विभाग का भी प्रभार सौंपा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कैबिनेट में मामूली फेरबदल किया गया है. राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सरकार की एक अधिसूचना में यह जानकारी दीगयीहै. गुरुवार रात को जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि मित्रा के प्रभार संभालने से पहले […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कैबिनेट में मामूली फेरबदल किया गया है. राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्रा को सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. सरकार की एक अधिसूचना में यह जानकारी दीगयीहै.

गुरुवार रात को जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि मित्रा के प्रभार संभालने से पहले आइटी विभाग का कामकाज देख रहे ब्रात्य बसु अब जैव प्रौद्योगिकी विभाग का कामकाज संभालेंगे.

राज्य के वित्त मंत्री के पास पहले तीन विभागों का प्रभार था.वह वाणिज्य एवं उद्योग, वित्त और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और कपड़ा विभाग का कामकाज देख रहे थे.

ताजा फेरबदल के बाद आइटी विभाग का कामकाज भी उनके जिम्मे आ गया है.

योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम की निगरानी और पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (एमओएस) असीमा पात्र को भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

अधिसूचना के मुताबिक, उन्हें दो अन्य विभागों कृषि और मछली पालन विभाग का भी राज्यमंत्री बनाया गया है.

पूर्व में आशीष बनर्जी और चंद्रनाथ सिन्हा के पास क्रमश: कृषि और मछली पालन विभाग की जिम्मेदारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola