पूजा में सरकारी बाबुओं को 16 दिनों की छुट्टी!, 15 से 25 अक्तूबर तक रहेगी सरकारी छुट्टी
Updated at : 04 Oct 2018 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : इस बार दुर्गापूजा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है. दुर्गापूजा में सरकारी कर्मचारी 16 दिनों की लगातार छुट्टी का आनंद ले सकते हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आधिकारिक रूप से कर्मचारियों की 15 से 25 अक्तूबर तक सरकारी छुट्टी रहेगी, यानी आधिकारिक तौर से 11 दिनों की छुट्टी […]
विज्ञापन
कोलकाता : इस बार दुर्गापूजा में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले है. दुर्गापूजा में सरकारी कर्मचारी 16 दिनों की लगातार छुट्टी का आनंद ले सकते हैं. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आधिकारिक रूप से कर्मचारियों की 15 से 25 अक्तूबर तक सरकारी छुट्टी रहेगी, यानी आधिकारिक तौर से 11 दिनों की छुट्टी दी गयी है.
लेकिन 15 अक्तूबर के पहले 13 व 14 अक्तूबर को शनिवार व रविवार है, इससे दो दिनों की अतिरिक्त छुट्टी मिल जायेगी. फिर 25 अक्तूबर को गुरुवार है और अगर कर्मचारी 26 अक्तूबर (शुक्रवार) को कैजुअल लीव ले लेते हैं और 27 व 28 अक्तूबर को शनिवार व रविवार है. इससे उन्हें और दो दिनों का अवकाश मिल जायेगा. ऐसे में देखा जाये, तो इस बार पूजा में सरकारी कर्मचारी 16 दिनों की लगातार छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




