कोलकाता : मेट्रो रेलवे को काम बंद रखने का पुलिस ने भेजा पत्र
Updated at : 12 Sep 2018 9:16 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : तारातल्ला इलाके के माझेरहाट ब्रिज के टूटने की घटना के बाद स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (सीट) का गठन कर कोलकाता पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है.इस मामले की जांच के सिलसिले में अब तक 70 लोगों का बयान लेने के बाद पुलिस ने अब पीडब्लूडी को एक पत्र भेजकर कुछ अहम जानकारियां मांगी […]
विज्ञापन
कोलकाता : तारातल्ला इलाके के माझेरहाट ब्रिज के टूटने की घटना के बाद स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (सीट) का गठन कर कोलकाता पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है.इस मामले की जांच के सिलसिले में अब तक 70 लोगों का बयान लेने के बाद पुलिस ने अब पीडब्लूडी को एक पत्र भेजकर कुछ अहम जानकारियां मांगी है. साथ ही माझेरहाट के पास मेट्रो रेलवे के काम को तत्काल बंद रखने का भी पुलिस ने मेट्रो प्रबंधन को निर्देश दिया है. कोलकाता पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि पीडब्लूडी व मेट्रो रेल के अधिकारियों को दो पत्र भेजकर कुछ सवालों के जवाब मांगे गये हैं.
माझेरहाट ब्रिज का निर्माण कब हुआ था. ब्रिज के प्लान की कॉपी, इसका रखरखाव कैसे होता था. ब्रिज की देखरेख का काम किसके जिम्मे था. रखरखाव अंतिम बार कब हुआ था. क्या ब्रिज गिरने के पहले कोई अंतरिम चेतावनी किसी एजेंसी द्वारा उन्हें दी गयी थी? पीडब्लूडी से जल्द से जल्द इससे मिलते-जुलते सवालों के जवाब मांगे गये हैं.
इसी तरह का कुछ सवाल मेट्रो प्रबंधन से मांगा गया है. मेट्रो रेलवे प्रबंधन मेट्रो की नयी परियोजना के लिए ब्रिज के पास कैसे सामान का इस्तेमाल कर रहा था. ब्रिज के लिए खंभा कितनी गहराई में डाला गया था. इन सवालों के जवाब सामने आने के बाद कोलकाता पुलिस की तरफ से आगे की कार्रवाई की जायेगी.
कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली
सियालदह से निकाली गयी थी रैली
पुलिस ने रोका तो समर्थकों संग हुई झड़प
लॉकेट चटर्जी समेत 115 लोग हुए गिरफ्तार
कोलकाता : माझेरहाट ब्रिज दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से मंगलवार को सियालदह से निकाली गयी विरोध रैली के दौरान ही कोलकाता पुलिस के संग धक्का-मुक्की हुई. रैली आरम्भ होते ही पुलिस ने रैली रोकी और फिर उसी दौरान समर्थकों ने विरोध किया. जिस कारण से हुई झड़प के बाद पुलिस ने प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी समेत 115 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया. मौके पर पहुंची काफी संख्या में पुलिस की मदद से स्थिति नियंत्रित किया गया.
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर दो बजे से सियालदह के बीआर सिंह हॉस्पिटल के नजदीक से प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी के नेतृत्व में एक रैली निकाली गयी. रैली शुरू होते ही कुछ दूर गयी थी, तभी तुरंत महिला समर्थकों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक पुतला बनाकर उसे जलाने की कोशिश की लेकिन तभी पुलिस ने उन सभी को रोक दिया. इस दौरान महिला भाजपा समर्थकगण विरोध करने लगे.
काफी देर तक विरोध चला. पुलिस का कहना है पुतला दहन करने की अनुमति नहीं ली गयी थी इसलिए रोकने की कोशिश की गयी, तभी समर्थक भड़क गये और पुलिस के संग धक्का-मुक्की की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 115 लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी को लालबाजार सेंट्रल लॉकअप में ले जाया गया. वहां से निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




