कोलकाता : राज्य में 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी बसपा

Published at :06 Sep 2018 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : राज्य में 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी बसपा

कोलकाता : 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बसपा उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. पार्टी ने इसके लिए […]

विज्ञापन
कोलकाता : 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बसपा उत्तर प्रदेश से बाहर निकल कर अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. पार्टी ने इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं.
उत्तर प्रदेश के राज्यसभा सांसद और जम्मू कश्मीर, हिमाचल और पश्चिम बंगाल के पर्यवेक्षक राजाराम साहब ने कहा कि देश की जनता बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में देखना चाहती है. बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पश्चिम बंगाल के महासचिव बाबू नंदन प्रसाद, हुगली जिलाध्यक्ष मनोज हल्दर, राज्य कोषाध्यक्ष कुमुद विश्वास, सोमनाथ भारती, युवा बसपा नेता सर्वेश सिंह एवं प्रकाश सिंह सहित पांच सौ से अधिक बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद बंगाल के हर कोने तक बहुजन समाज पार्टी का विस्तार करना है.
उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता 34 वर्षों के माकपा शासनकाल में हुए अत्याचार से तंग आकर बड़ी उम्मीदों के साथ तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के हाथों बंगाल की बागडोर सौंपी थी, ताकि बंगाल में तेजी से बंद हुए कल-कारखाने खुल सकें, लेकिन बंगाल में हिंसा की गंदी राजनीति हो रही है. लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola