ePaper

स्कूल शिक्षा विभाग में 12 नये पद सृजित

Updated at : 05 Sep 2025 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग में 12 नये पद सृजित

ममता बनर्जी सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में नये पद सृजित करने का फैसला किया है. गुरुवार को विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट की बैठक हुई.

विज्ञापन

कैबिनेट में कई नये पद सृजित करने पर लगी मुहर

मत्स्य विभाग में एक, वित्त विभाग में दो, महिला व बाल कल्याण विभाग में एक और गृह विभाग में दो नये पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है

संवाददाता, कोलकाताममता बनर्जी सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में नये पद सृजित करने का फैसला किया है. गुरुवार को विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें नये पद सृजित करने के फैसले पर मुहर लगी. जानकारी के मुताबिक मत्स्य विभाग में एक, वित्त विभाग में दो, महिला व बाल कल्याण विभाग में एक और गृह विभाग में दो नये पद सृजित करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही स्कूली शिक्षा विभाग में 12 नये पद सृजित किये जायेंगे. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अधीन आने वाले स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग में भी कई नये पद सृजित करने को मंजूरी दी गयी है. हालांकि, अभी संख्या स्पष्ट नहीं की गयी है. इसके अलावा राज्य के मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में नर्सों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी राज्य कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिली. विधानसभा में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 18 नये पदों को मंजूरी दी गयी है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने रिक्त पदों को भरकर और नये पद सृजित कर रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल की है. तीसरी बार सत्ता में लौटीं ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया था कि उनका ध्यान नये रोजगार सृजित करने पर होगा. राज्य सरकार ने औद्योगीकरण को गति देने के लिए कई सुधारों को लागू करने का निर्णय पहले ही ले लिया था. प्रशासनिक हलकों में कई लोगों का मानना है कि नये पद सृजित करने का निर्णय इसी दृष्टिकोण पर आधारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola