कोलकाता : तृणमूल ने मनाया धिक्कार दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2018 9:44 AM
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का संपूर्ण मसौदा प्रकाशित करने के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में शनिवार को धिक्कार दिवस मनाते हुए रैलियां निकालीं. अमित शाह की सभा को देखते हुए कोलकाता में यह कार्यक्रम शनिवार को स्थगित किया गया था. यह कार्यक्रम रविवार को होगा. वहीं, शनिवार को […]
विज्ञापन
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का संपूर्ण मसौदा प्रकाशित करने के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में शनिवार को धिक्कार दिवस मनाते हुए रैलियां निकालीं. अमित शाह की सभा को देखते हुए कोलकाता में यह कार्यक्रम शनिवार को स्थगित किया गया था. यह कार्यक्रम रविवार को होगा.
वहीं, शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, राज्य सरकार के मंत्रियों और जन प्रतिनिधियों ने काली पट्टी पहनकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं. राज्य के विभिन्न हिस्स्सों में हाथों में तख्तियां लिये हुए तृणमूल कार्यकर्ता केंद्र और असम की भाजपा नीत सरकारों के खिलाफ नारे लगा रहे थे. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने नदिया जिले में कहा कि एनआरसी के नाम पर वे (असम की भाजपा सरकार ने) जानबूझकर बंगालियों और अन्य समुदायों के नाम सूची से निकाले हैं. यह वाकई शर्मनाक है और हम इसकी निंदा करते हैं.
उल्लेखनीय हैै कि एनआरसी का संपूर्ण मसौदा असम में 30 जुलाई को प्रकाशित किया गया था. इसमें 40 लाख से अधिक लोगों के नाम नहीं हैं.
शाह की सभा के विरोध में मुंडवाया सिर
हुगली. कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के विरोध में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस ने पूरे राज्य में धिक्कार दिवस मनाया. इस दौरान हुगली जिले के रिसड़ा टाउन तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना सि मुंडवा कर अमित शाह की सभा का विरोध किया. हाथों में भाजपा वापस जाओ का बैनर लिये युवा तृणमूल कांग्रेस कर्यकर्ताओं का कहना था कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी मिलकर असम के बंगालियों के ऊपर अत्याचार कर रहे है. भाजपा बंगाल में प्रवेश करने के योग्य नहीं है. आनेवाले समय में वे ममता बनर्जी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं.
हावड़ा में निकली धिक्कार रैली
हावड़ा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में जिला कांग्रेस की ओर से दक्षिण हावड़ा के फोरशोर रोड पर पथावरोध कर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कुछ समय तक जाम की स्थिति बनी रही हालांकि तुरंत ही अवरोध हटा दिया गया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ नारे लगाये आैर भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी कहा. कांग्रेस नेता राजकुमार कुंवर ने कहा कि भाजपा जाति के आधार पर देश को बांटने का काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










