नंदन में 11 से 13 तक चाइना फिल्म फेस्टिवल- 2018
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2018 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता :चीन वाणिज्य दूतावास ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल नंदन फिल्म सेंटर के सहयोग से ‘चाइना फिल्म फेस्टिवल 2018’ का आयोजन किया है. 11 से 13 अगस्त तक इस फेस्टिवल का आयोजन होगा. तीन दिनों में 7 चाइनीस फिल्मों की स्क्रीनिंग नंदन फिल्म सेंटर में होगी. 11 और 12 अगस्त को दोपहर एक बजे से […]
विज्ञापन
कोलकाता :चीन वाणिज्य दूतावास ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल नंदन फिल्म सेंटर के सहयोग से ‘चाइना फिल्म फेस्टिवल 2018’ का आयोजन किया है. 11 से 13 अगस्त तक इस फेस्टिवल का आयोजन होगा. तीन दिनों में 7 चाइनीस फिल्मों की स्क्रीनिंग नंदन फिल्म सेंटर में होगी. 11 और 12 अगस्त को दोपहर एक बजे से शाम साढ़े सात बजे तक तीन फिल्में दिखायी जायेंगी.
शनिवार को कुंगफु योगा, जॉग जैंग और द एसेशिनस तथा रविवार को बिग फिस एंड बेगोनिया, ताई ची हीरो और माइ किंगडम की स्क्रीनिंग होगी. 13 अगस्त को रेस्टऑन योर सोल्डर शाम छह से आठ बजे तक दिखाया जायेगा. फिल्मों की स्क्रीनिंग के बाद एक क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
चीन दूतावास का प्रयास है कि चीना फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से कोलकाता और पूर्वी भारत के लोग चीन की सभ्यता, संस्कृति को बेहतर समझ पायेंगे. हाल ही में कोलकाता इंटरनेशनल स्कूल में ‘बिग फिस एंड बेगोनिया ’दिखाया गया है. जानकारी के मुताबिक, चीना फिल्म फेस्टिवल के अंत में यहां के दूतावास ‘फिल्म रिव्यू कॉन्टेस्ट का संचालन करेंगे. सबसे बढ़िया फिल्म रिव्यू लिखने वाले को चीन ब्रांड का सेलफोन दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










