ePaper

1971 तक आये लोग भारतीय हैं: ममता

Updated at : 01 Aug 2018 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
1971 तक आये लोग भारतीय हैं: ममता

नयी दिल्ली/कोलकाता : तीन दिन के दिल्ली दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को लगातार घेरती रहीं. वहां पर कंस्टीच्यूशन क्लब आफ इंडिया में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर देश को बांटने की नापाक कोशिश कर […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली/कोलकाता : तीन दिन के दिल्ली दौरे पर गयीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को लगातार घेरती रहीं. वहां पर कंस्टीच्यूशन क्लब आफ इंडिया में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर देश को बांटने की नापाक कोशिश कर रही हैं.
वे देश में गृहयुद्ध के हालात पैदा करने में लगी हैं. उनका मानना है कि साल 1971 में जो लोग बांग्लादेश से हिन्दुस्तान आये हैं वह लोग हिन्दुस्तानी हैं. क्योंकि देश के बंटवारे के पहले भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान एक थे. भारत हमलोगों की मातृभूमि है. यह एक संयुक्त परिवर है. मैं खुद एक सामान्य नागरिक हूं. मेरा सवाल है कि इस तरह का माहौल बनाकर देश को बांटने की साजिश क्यों की जा रही है. जो हो रहा है वह काफी खतरनाक हालात की ओर इशारा कर रहा है.
क्योंकि हमलोगों की भूमिका सुरक्षकर्मी की है. संविधान को हमें बचाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मेरे लिए रास्ता ही सबसे अच्छी जगह है, जहां जाकर वह आम लोगों से मिलेंगी. आलम यह है कि एनआरसी की वजह से गुवाहाटी में रहने वाले बहुत सारे मुर्शिदाबाद के निवासियों का नाम हटा दिया गया है. ऐसा क्यों हो रहा है.
मैं हिन्दू हूं तो चर्च में नहीं जा सकती? क्या खाएंगे क्या नहीं खाएंगे, कहा रहेंगे यह सब वही लोग तय करेंगे. यह सब तो गलत परंपरा. हमलोगों की संस्कृति परस्पर मिलकर रहने वाली है. इसको नुकसान पहुंचाने की साजिश हो रही है. इसका मैं विरोध कर रही हूं और करती रहूंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola