बोले उमर अब्दुल्ला - BJP के खिलाफ सभी पार्टियों का एकजुट होना जरूरी, बिना कांग्रेस मकसद पूरा नहीं होगा

कोलकाता: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को महानगर में आयोजित ‘यूनियन ऑफ स्टेट’ कार्यक्रम में कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी विरोधी पार्टियों का एक होना जरूरी है. अगर, कांग्रेस इसमें शामिल नहीं होती है तो विरोधी पार्टियों की एकता के कोई मायने नहीं होंगे. […]
कोलकाता: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को महानगर में आयोजित ‘यूनियन ऑफ स्टेट’ कार्यक्रम में कहा कि भाजपा को हराने के लिए सभी विरोधी पार्टियों का एक होना जरूरी है. अगर, कांग्रेस इसमें शामिल नहीं होती है तो विरोधी पार्टियों की एकता के कोई मायने नहीं होंगे. जिस मकसद से विरोधी पार्टियों को एकजुट किया जा रहा है, कांग्रेस के बिना वह पूरा नहीं होगा. इस दौरान ममता बनर्जी के प्रस्ताव पर अब्दुल्ला ने कहा कि इस विषय पर हम चर्चा कर रहे हैं कि कैसे क्षेत्रीय पार्टियों को साथ लाकर भाजपा को लोकसभा चुनावों में चुनौती दी जा सकती है. कोई भी प्रयास तब तक सफल नहीं होगा, जब तक की कांग्रेस हमारी उम्मीदों के हिसाब से भाजपा को चुनौती नहीं देती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




