थोड़ी-सी लापरवाही में जा सकती है जान

Updated at : 12 Jul 2018 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
थोड़ी-सी लापरवाही में जा सकती है जान

कोलकाता : जूदा समय में मोबाइल फोन और इंटरनेट के बगैर सोच पाना भी काफी मुश्किल लगता है. मोबाइल फोन जरूरी है, लेकिन थोड़ी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है. केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने के दौरान करीब 2,138 लोगों की जान […]

विज्ञापन
कोलकाता : जूदा समय में मोबाइल फोन और इंटरनेट के बगैर सोच पाना भी काफी मुश्किल लगता है. मोबाइल फोन जरूरी है, लेकिन थोड़ी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है. केंद्र सरकार की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2016 में मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने के दौरान करीब 2,138 लोगों की जान गयी. तकरीबन 60 प्रतिशत भारतीय दोपहिया वाहन चलाते समय अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जबकि करीब 64 प्रतिशत लोग पैदल चलने या सड़क पार करने के दौरान फोन पर जवाब देते हैं.
बात यदि सेल्फी लेने की हो तो लोग अपने जीवन से जुड़ी हर लमहे को यादगार बनाना चाहते हैं. इसके लिए सेल्फी, फोटो लेने व वीडियो बनाना सबसे बेहतरीन तरीका है. लेकिन थोड़ी-सी भी असावधानी होने पर लम्हा यादगार बनाने की चाहत अंतिम चाहत बन जाती है.
सेल्फी लेने के दौरान हादसों में भारत का स्थान आगे
मोबाइल फोन का गैर जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग, जिसमें लापरवाही से सेल्फी लेने जैसा नया ट्रेंड भी शामिल हैं, जो आज के समय में सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बनता जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार करीब 14 प्रतिशत पैदल चलने वाले भारतीय सड़क पार करते वक्त सेल्फी लेते हैं.
वर्ष 2014 में देश में सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसों में करीब 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी जो अन्य देशों में सेल्फी के कारण हुए हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या का करीब 40 प्रतिशत है. यानी सेल्फी लेने के दौरान हुए मौतों के मामले में भारत 20 देशों की तुलना में शीर्ष पर है. इस वर्ष सेल्फी लेने के दौरान हुए हादसों में रूस में सात, अमेरिका में पांच, स्पेन में चार, फिलीपिंस में चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. मार्च 2014 से सितंबर 2016 के बीच देश में करीब 76 लोगों की मौत उपरोक्त कारण से हुई.
चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से मोबाइल फोन का सावधानी से इस्तेमाल करने, खतरनाक हिस्सों से सेल्फी नहीं लेने समेत कई सावधानी बरते जाने संबंधी बातों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दौरान लापरवाही नहीं बरती जाये.
कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार राज्य सरकार की ओर से ‘सेफ ड्राइव, सेव लाइफ’ योजना के तहत स्कूलों में ट्रैफिक व अन्य सुरक्षामूलक बातों को विद्यार्थियों को बताया जाता है. इनमें खतरनाक हिस्सों से सेल्फी नहीं लेने समेत कई महत्वपूर्ण बातें सम्मिलित हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola