सुंदरवन में इको-टूरिज्म हब का निर्माण करेगी राज्य सरकार

Updated at : 11 Jul 2018 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सुंदरवन में इको-टूरिज्म हब का निर्माण करेगी राज्य सरकार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने सुंदरवन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां इको-टूरिज्म हब की स्थापना करने की योजना बनायी है. विश्व के सबसे बड़े डेल्टा में सुंदरवन का नाम आता है और यहां के जंगल व राॅयल बंगाल टाइगर पूरी दुनिया में विख्यात है. इसलिए यहां विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने […]

विज्ञापन
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने सुंदरवन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां इको-टूरिज्म हब की स्थापना करने की योजना बनायी है. विश्व के सबसे बड़े डेल्टा में सुंदरवन का नाम आता है और यहां के जंगल व राॅयल बंगाल टाइगर पूरी दुनिया में विख्यात है. इसलिए यहां विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार के कई विभाग जैसे पर्यटन, सुंदरवन विकास, लोक निर्माण व अन्य विभाग मिल कर यहां विश्व स्तरीय आधारभूत सुविधाएं विकसित कर रहे हैं.
इस इको-टूरिज्म हब में पांच सितारा रिसॉर्ट के साथ-साथ बजट होटल, कॉटेज, स्वीमिंग पुल, क्लब हाउस का निर्माण किया जायेगा. बताया जाता है कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत इसका विकास किया जायेगा. पूरी योजना पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.
झारखाली में बनेगा चिड़ियाघर
बताया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा यह इको-टूरिज्म हब सुंदरवन के झारखाली इलाके में बनाया जायेगा. राज्य सरकार ने सुंदरवन के सभी क्षेत्रों को विकसित करने का फैसला किया है. इसके साथ-साथ राज्य सरकार ने दुनिया के सबसे बड़े डेल्टा क्षेत्र में चिड़ियाघर बनाने की योजना बनायी है. इसके साथ ही यहां के सभी द्वीपों को राज्य सरकार ने एक-दूसरे से जोड़ने का फैसला किया. झारखाली में आधारभूत सुविधाओं का विकास करने के लिए राज्य सरकार ने 90 करोड़ रुपये आवंटित किये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola