ePaper

बंगाल से पिस्टल बॉडी लाकर मुंगेर में देते हैं फिनिशिंग टच

Updated at : 05 Jul 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल से पिस्टल बॉडी लाकर मुंगेर में देते हैं फिनिशिंग टच

हथियार माफियाओं ने बदला ट्रेंड, बंगाल से मंगाये जा रहे अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी कोलकाता/मुंगेर : अंतराष्ट्रीय फलक पर अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी को लेकर मुंगेर हमेशा से सुर्खियों में रहा है. भारत के किसी भी कोने के अपराधियों की पसंद मेड इन मुंगेर का हथियार बन चुका है. देश के किसी भी भाग में […]

विज्ञापन
हथियार माफियाओं ने बदला ट्रेंड, बंगाल से मंगाये जा रहे अर्द्धनिर्मित पिस्टल बॉडी
कोलकाता/मुंगेर : अंतराष्ट्रीय फलक पर अवैध हथियार निर्माण एवं तस्करी को लेकर मुंगेर हमेशा से सुर्खियों में रहा है. भारत के किसी भी कोने के अपराधियों की पसंद मेड इन मुंगेर का हथियार बन चुका है. देश के किसी भी भाग में चुनावी मौसम आते ही हथियारों का डिमांड बढ़ जाता है.
जिसके कारण मुंगेर में हथियारों का निर्माण एवं तस्करी रोजगार का मुख्य धंधा बन चुका है. लेकिन इन दिनों पुलिस से बचने के लिए हथियार माफियाओं ने अपना ट्रेंड बदल लिया है.
अब माफिया समीपवर्ती राज्य बंगाल के कोलकाता, मालदा, साहेबगंज, आसनसोल तथा झारखंड से पिस्टल की बॉडी व वैरल मंगाते हैं और मुंगेर में इन अर्धनिर्मित हथियारों को फिनिसिंग टच देकर निर्धारित स्थानों तक तस्करी कर पहुंचा देते हैं. हथियार माफियाओं का यह नया ट्रेंड मुंगेर पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है.
मुंगेर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 3 जुलाई 2018 की सुबह में बरियारपुर-मुंगेर मुख्य मार्ग पांच नंबर रेलवे गुमटी के समीप दो मोटर साइकिल सवार युवक को पकड़ा. जब दोनों के पीट पर टंगे बैग की तलाशी ली गयी तो 40 अर्धनिर्मित 7.65 एमएम का पिस्टल बॉडी एवं 40 बैरल बरामद किया.
इससे पूर्व 22 मई 2018 को जहां शहर के पूरबसराय खजुरबन्ना स्थित मो सफी आलम के घर किराये में रहनेवाला मो एजाज आलम उर्फ भोलू के कमरे से 49 पिस्टल का बॉडी एसटीएफ ने बरामद किया था. जो इस बात को पुख्ता करता है कि मुंगेर में इन अर्धनिर्मित हथियारों को फिनिसिंग टच दिया जाता है.
पैसे की लालच में करते है कुरियर का काम
बेरोजगारी से परेशान अधिकांश युवा इस धंधे से जुड़ते जा रहे हैं. जब पुलिस ने 3 जुलाई को बजरंगी कुमार एवं रोहित कुमार को 40 अर्धनिर्मित हथियार के साथ पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि वह कुरियर का काम करता है.
बरियारपुर रेलवे स्टेशन से मुंगेर हथियार लाने पर प्रति हथियार 200 रूपये मिलता है. इसलिए इस धंधे में जुड़ गया. जब एसटीएफ ने पूरबसराय खजुरबन्ना मुहल्ले में एसटीएफ ने 49 पिस्टल बॉडी एवं 49 बैरल के साथ मो. एजाज आलम उर्फ भोलू को पकड़ा तो उसने भी अपने आपको कुरियर बताया. उसने बताया कि पिस्टल लाने का और छिपा कर रखने का उसे पैसा दिया जाता है.जिससे पुख्ता होता है कि बहुत से बेरोजगार युवा पैसे की लालच में पिस्टल तस्करी के लिए कुरियर मैन का काम करने लगा है.
अच्छे कारीगरों के कारण फिनिशिंग सेंटर बना मुंगेर
मुंगेर के कारीगर हथियार निर्माण में काफी कुशल है. पहले मुंगेर में ही लेथ मशीन पर पिस्टल की बॉडी व बैरल तैयार होता था और यहीं फिनिशिंग भी दिया जाता था. लेकिन पुलिस दबिश के कारण कारीगरों की परेशानी बढ़ गयी और हथियार के कारोबार से जुड़े माफिया को कारोबार में घाटा लगने लगा.
इसके बाद माफिया बड़े हथियार की बॉडी व बैरल पश्चिम बंगाल व झारखंड में बनवाने लगे. वहां से बड़े पैमाने पर तस्करी कर इन अर्धनिर्मित हथियारों को मुंगेर लाया जाता है. जहां पर कुशल कारीगरों द्वारा हथियार को फिनिसिंग टच दिया जाता है.
पिछले कुछ वर्षों में बरामद पिस्टल बॉडी
16 अक्तूबर 2016 : मुंगेर शहर के पूरबसराय में वाहन चेकिंग के दौरान 32 अर्धनिर्मित हथियार बरामद
17 अक्तूबर 2016 : लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन में अमन कुमार झा 10 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार
10 दिसंबर 2016 : जमालपुर स्टेशन पर हावड़ा-गया एक्सप्रेस ट्रेन में 20 अर्धनिर्मित पिस्टल व 20 बैरल लावारिस अवस्था में बरामद
5 फरवरी 2017 : घोरघट के समीप जीतेंद्र व संजय 160 अर्धनिर्मित पिस्टल व 160 बैरल के साथ गिरफ्तार
19 मई 2018 : एनएच 80 हेरूदियारा के समीप पुलिस ने चार तस्करों को 80 पिस्टल बॉडी के साथ किया गिरफ्तार
22 मई 2018 : पूरबसराय खजरबन्ना मुहल्ले में एसटीएफ ने 49 पिस्टल बॉडी एवं 49 बैरल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
3 जुलाई 2018 : पांच नंबर रेलवे गुमटी के समीप दो तस्करों को 40 पिस्टल बॉडी के साथ गिरफ्तार किया
कहते हैं पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने कहा कि हथियार तस्करों की हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर है. किसी भी कीमत पर मुंगेर में हथियारों का निर्माण, तस्करी एवं भंडारण नहीं होने दिया जायेगा. लगातार इसके खिलाफ छापेमारी की जा रही है. आज भी 40 पिस्टल बॉडी बरामद किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola