ePaper

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 04 Jul 2018 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

कोलकाता : आज स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें याद किया और लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया. ममता ने ट्वीट किया , ‘ आज के दिन , महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद महासमाधि को प्राप्त हुए. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्हें याद […]

विज्ञापन


कोलकाता :
आज स्वामी विवेकानंद की 116वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें याद किया और लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने का आग्रह किया. ममता ने ट्वीट किया , ‘ आज के दिन , महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद महासमाधि को प्राप्त हुए. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उन्हें याद कर रही हूं.

आइए हम उनके आदर्शों को अपनाने का प्रयास करें.’ स्वामी विवेकानंद ने चार जुलाई 1902 को अंतिम सांस ली थी. इन्होंने लोगों में अध्यात्मिक चेतना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. उन्होंने पश्चिम में वेदांत दर्शन का प्रसार किया और गरीबों की सेवा के लिए रामकृष्ण मठ एवं रामकृष्ण मिशन की स्थापना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola