मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर पहुंचीं हसीन जहां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Mar 2018 9:57 PM
कोलकाता : मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोमवार को मुख्यमंत्री की सहायता हासिल करने के लिए कालीघाट स्थिति मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची. इससे पहले उन्होंने अलीपुर अदालत में जज के सामने गुप्त बयान दिया था. वहां से वह मुख्यमंत्री के घर गयी. हालांकि वहां उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय नबान्न में हैं. […]
कोलकाता : मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोमवार को मुख्यमंत्री की सहायता हासिल करने के लिए कालीघाट स्थिति मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची. इससे पहले उन्होंने अलीपुर अदालत में जज के सामने गुप्त बयान दिया था. वहां से वह मुख्यमंत्री के घर गयी. हालांकि वहां उन्हें बताया गया कि मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय नबान्न में हैं. हसीन ने मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद अधिकारियों से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वक्त भी मांगा है. हसीन जहां ने मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि शमी और अलिशबा दोनों ही झूठ बोल रहे हैं. उल्लेखनीय है कि मीडिया में अलिशबा का बयान आया है जिसमें उन्होंने खुद को महज शमी का फैन बताया है.
हसीन ने कहा कि वह पुलिस से अनुरोध करती हैं कि शमी को जल्द गिरफ्तार किया जाये. अलिशबा के संबंध में उन्होंने कहा कि दुबई में केवल शमी के साथ अलिशबा ने केवल नाश्ता नहीं किया था बल्कि योजना के तहत दोनों ने मुलाकात की. इधर हसीन के आरोपों के आधार पर पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान शमी के होटल के वीडियो फुटेज की जांच की दिशा में कदम उठाया है. अफ्रीका दौरे के वीडियो को देखने के लिए अदालत की अनुमति भी पुलिस को मिल गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










