ePaper

यूपी-बिहार उपचुनाव में भाजपा के पिछड़ने से ममता बनर्जी खुश, बोलीं - यह उनके अंत की शुरुआत

Updated at : 14 Mar 2018 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी-बिहार उपचुनाव में भाजपा के पिछड़ने से ममता बनर्जी खुश, बोलीं - यह उनके अंत की शुरुआत

कोलकाता : उत्तरप्रदेश व बिहार उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी, बसपा व राष्ट्रीय जनता दल से पिछड़ने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत खुश हैं. उन्होंने अपनी खुशी को ट्विटर पर शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती व राजद […]

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तरप्रदेश व बिहार उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी, बसपा व राष्ट्रीय जनता दल से पिछड़ने पर तृणमूल कांग्रेस पार्टी की प्रमुख व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत खुश हैं. उन्होंने अपनी खुशी को ट्विटर पर शेयर करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा अध्यक्ष मायावती व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बधाई दी है. उन्होंने दो अलग-अलग ट्वीट यूपी व बिहार के बड़े विपक्षी नेताओं के लिए किया है.

एक ट्वीट में ममता बनजी ने राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बधाई देते हुए लिखा है अररिया व जहानाबाद चुनाव जीतने के लिए बधाई. वहीं, एक अन्य ट्वीट में उन्होंने मायावती-अखिलेश के लिए लिखा है – बड़ी जीत, मायावती जी व अखिलेश जी को यूपी उपचुनाव के लिए बधाई, यह अंत की शुरुआत है. उनका इशारा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा की ओर था.

https://www.prabhatkhabar.com/news/delhi/uttar-pradesh-bihar-by-election-bharatiya-janata-party-sanjay-raut-shiv-sena-attack/1133151.html

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola