पत्रकारों पर हमले को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामा
Updated at : 22 Feb 2018 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता में हाल ही में दक्षिणपंथी विचारधारा वाले एक हिंदूवादी समूह के मीडियाकर्मियों पर हमला करने के मामले में चर्चा की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस और वाम मोर्चे ने आज सदन से बहिर्गमन किया. 14 फरवरी को हिंदू संहति मंच के सदस्यों द्वारा मीडियाकर्मियों पर हमले की घटना […]
विज्ञापन
कोलकाता : कोलकाता में हाल ही में दक्षिणपंथी विचारधारा वाले एक हिंदूवादी समूह के मीडियाकर्मियों पर हमला करने के मामले में चर्चा की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस और वाम मोर्चे ने आज सदन से बहिर्गमन किया. 14 फरवरी को हिंदू संहति मंच के सदस्यों द्वारा मीडियाकर्मियों पर हमले की घटना को लेकर वाम मोर्चा विधायक दल का नेतृत्व करने वाले माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कांग्रेस एवं वाम मोर्चा के विधायकों के साथ मिलकर चर्चा की मांग की.
जब चर्चा की अनुमति नहीं मिली तो कांग्रेस एवं वाम मोर्चा के विधायकों ने सदन से बहिर्गमन करने का फैसला किया. चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘आखिर राज्य सरकार ने ऐसे गंभीर विषय पर चर्चा की अनुमति क्यों नहीं दी? जब पत्रकारों पर हमले हो रहे थे तब राज्य पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा करने में नाकाम रहा” कोलकाता में 14 फरवरी को एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू संहति मंच ने कथित तौर पर कई मीडियाकर्मियों की पिटाई की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




