ममता बनर्जी को हार्दिक पटेल ने बताया '' लेडी गांधी'', कहा - संभालें विपक्ष की कमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2018 9:38 PM
कोलकाता : गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मुख्यमंत्री को ‘लेडी गांधी’ का खिताब देते हुए कहा कि उन्होंने गांधी जी नहीं देखा है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत ही साधारण रहती हैं. वह वास्तव में लेडी गांधी हैं. शुक्रवार को नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व हार्दिक पटेल की बीच बैठक हुई. बैठक […]
कोलकाता : गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने मुख्यमंत्री को ‘लेडी गांधी’ का खिताब देते हुए कहा कि उन्होंने गांधी जी नहीं देखा है, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बहुत ही साधारण रहती हैं. वह वास्तव में लेडी गांधी हैं. शुक्रवार को नबान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व हार्दिक पटेल की बीच बैठक हुई. बैठक को दोनों ही नेताओं ने फलप्रद करार दिया. बैठक के बाद श्री पटेल ने संवाददाताओं के दौरान बातचीत में संकेत दिया कि देश में मोदी का विकल्प ममता बनर्जी ही हैं. उन्होंने उनसे कहा कि उनके लिए तृणमूल का दरवाजा सदा ही खुला हुआ है. वह राजनीति में शामिल हो, लेकिन फिलहाल वह राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने उन्हें 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










