लखीसराय में भक्ति में डूबा संगम बैंक्वेट सभागार, हनुमान भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 21 May 2026 12:36 PM

विज्ञापन

Lakhisarai Bhajan Sandhya

Lakhisarai Bhajan Sandhya: लखीसराय में बुधवार की रात भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रही. संगम बैंक्वेट सभागार में आयोजित भव्य भजन संध्या में हनुमान भजनों और कथा वाचन ने ऐसा समां बांधा कि देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे.

विज्ञापन

Lakhisarai Bhajan Sandhya: लखीसराय से अजीत सिंह एवं देव कुमार की रिपोर्ट. लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित संगम बैंक्वेट सभागार में बुधवार को मंगल धाम निर्माण समिति की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, कथा वाचन और हनुमान जी की महिमा का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं को पूरी तरह भावविभोर कर दिया. देर रात तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे.

भजनों की स्वर लहरी में झूम उठा सभागार

कार्यक्रम के दौरान वृंदावन के प्रसिद्ध भजन सम्राट सुधीर देवी द्विवेदी और उनकी टीम ने हनुमान जी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये. खचाखच भरे सभागार में जैसे ही भजनों की शुरुआत हुई, पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और तालियां बजाते नजर आये. कई लोग भजनों के साथ हनुमान जी के जयकारे भी लगाते रहे. लोगों का कहना था कि लंबे समय बाद शहर में इतना भव्य धार्मिक आयोजन देखने को मिला.

कथा वाचन ने बांधा श्रद्धा का समां

कार्यक्रम में कथा वाचक प्रवीण कौशिक जी ने हनुमान जी के जन्म से लेकर भगवान श्रीराम के साथ उनके जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया.

उन्होंने बताया कि कलियुग में भी हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और संकटों से मुक्ति दिलाते हैं. कथा के दौरान पूरा सभागार शांत होकर प्रवचन सुनता रहा. श्रद्धालु कथा में इतने डूब गये कि सभागार में सन्नाटा सा छा गया.

देवघर में बनेगा 1108 फीट ऊंचा मंगल धाम

मंगल धाम निर्माण समिति की ओर से बताया गया कि देवघर में 1108 फीट ऊंची हनुमान जी की विराट प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसे ‘मंगल धाम’ के नाम से जाना जाएगा.

समिति के अनुसार त्रिकूट समेत तीन स्थानों पर पहले ही मंगल धाम का निर्माण कराया जा चुका है और अब देवघर में भव्य धार्मिक स्थल विकसित किया जा रहा है.

बड़ी संख्या में पहुंचे गणमान्य लोग

कार्यक्रम में नगर सभापति अरविंद पासवान, बड़हिया नगर परिषद के उपसभापति गौरव कुमार, डॉ प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ एसएन भारती, अरविंद स्वामी, बंटी ड्रोलिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन की व्यवस्थाओं की लोगों ने जमकर सराहना की.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन