बिहार में 9 अधिकारियों की टीम करेगी राजस्व मामलों का निपटारा, मॉनिटरिंग सेल गठित

Updated:
विज्ञापन

दिलीप जायसवाल, मंत्री

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व मामलों के निपटारे के लिए 9 अधिकारियों की टीम बनाई गई है. मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग में मॉनिटरिंग सेल गठित की गई है. ये अधिकारी शिकायतों का जल्द निपटारा करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Revenue Department: बिहार में राजस्व से जुड़े मामलों का निपटारा जल्द ही कर लिया जाएगा. राजस्व मामलों को लेकर आम नागरिकों की शिकायतों के जल्द और प्रभावी समाधान के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नौ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. साथ ही जन शिकायत पोर्टल की मॉनिटरिंग व्यवस्था को मजबूत किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन 9 अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग में नया मॉनिटरिंग सेल गठित किया गया है. जानकारी के मुताबिक, राजस्व सेवा के अधिकारी कमल नयन कश्यप, संतोष कुमार चौधरी, मो. एजाज आलम, सक्षम सिंह, धीरज कुमार, विजय कुमार राय, पंकज कुमार झा, मनोज कुमार गुप्ता और अनुजा सिन्हा को मॉनिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है.

निगरानी वादों में लापरवाही पर सख्त हुए मंत्री

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने निगरानी वादों में लापरवाही पर अंतिम चेतावनी पत्र जारी करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया गया कि विभाग में टोटल 70 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई से जुड़े मामले लंबित हैं. इनमें 47 मामलों में संचालन पदाधिकारी की ओर से अब तक जवाब उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि 23 मामलों में जवाब विभाग को मिल चुका है.

अधिकारियों को दिया गया ये आदेश

जानकारी के मुताबिक, सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभागीय आईटी मैनेजर से पासवर्ड लेकर लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें. इसके लिए एनआईसी के माध्यम से तकनीकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है. विभागीय जन शिकायत पोर्टल की लगातार मॉनिटरिंग के लिए डॉ. सुनील कुमार, उप सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है.

Also Read: शिक्षक अभ्यर्थियों ने बिहार सरकार को 30 मई तक का दिया अल्टीमेटम, बात नहीं बनी तो होगा महाआंदोलन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन