ePaper

राजस्थान में हुई थी मालदा के श्रमिक की मौत, परिजन को तीन लाख रुपये और नौकरी देगी ममता बनर्जी की सरकार

Updated at : 08 Dec 2017 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में हुई थी मालदा के श्रमिक की मौत, परिजन को तीन लाख रुपये और नौकरी देगी ममता बनर्जी की सरकार

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राजस्थान में राजसमंद में मारे गये मालदा के श्रमिक मोहम्मद अफराजुल के निकट परिजनों को 3 लाख रुपये दिये जायेंगे. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी. ममता बनर्जी ने श्रमिक की मौत पर गहरीसंवेदना प्रकट की है. […]

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राजस्थान में राजसमंद में मारे गये मालदा के श्रमिक मोहम्मद अफराजुल के निकट परिजनों को 3 लाख रुपये दिये जायेंगे. साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी. ममता बनर्जी ने श्रमिक की मौत पर गहरीसंवेदना प्रकट की है.

शुक्रवार को सीएम ने ट्वीट के जरिये यह घोषणा की. उन्होंने लिखा कि राज्य सरकार द्वारा मृत श्रमिक मोहम्मद अफराजुल के परिवार के साथ है. पश्चिम बंगाल सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रियों व तृणमूल सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मालदा जायेगा, जो मृतक के परिजनों से बातचीत करेगा.

प्रतिनिधिमंडल में तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, सौगत राय व काकुली घोष दस्तीदार और मंत्रियों में शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम व परिवहन मंत्री शुभेंदु अधिकारी होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola