हड़ताल खत्म करने से पहले ट्रांसपोर्टरों ने दी दिवाली बाद बेमियादी हड़ताल की धमकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2017 8:31 AM
कोलकाता : ऑल इंडिया मोटर टांसपोर्ट कांग्रेस (एआइएमटीसी) के आह्वान पर सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल मंगलवार की शाम आठ बजे समाप्त हो गयी. कलकत्ता गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संतोष सराफ ने कहा कि पूरे देश हड़ताल का काफी प्रभाव पड़ा, हालांकि पश्चिम बंगाल में प्रभाव कुछ कम रहा है. लेकिन […]
अपने ही यूज्ड बिजनेस ऐसेट्स की बिक्री पर सरकार डबल टैक्स ले रही है. डीजल की कीमतों पर उनका 70 फीसदी बिजनेस खर्च टिका होता है. इसमें बढ़ोतरी से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उन लोगों की मांगे सरकार तक पहुंची है. आशा है कि सरकार इस बाबत कदम उठायेगी. यदि सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया, तो दीवाली के बाद वे लोग अनिश्चतकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे. बाद में आपस में बैठक कर यह तय किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










