ePaper

कोलकाता : सोने के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 05 Oct 2017 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता : सोने के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता : बीएसएफ ने सोने के छह बिस्कुट के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. घटना जयंतीपुर सीमा चौकी इलाके की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोने की तस्करी से संबंधित खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को जयंतीपुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 64 वीं बटालियन की टुकड़ी ने इलाके में […]

विज्ञापन

कोलकाता : बीएसएफ ने सोने के छह बिस्कुट के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. घटना जयंतीपुर सीमा चौकी इलाके की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोने की तस्करी से संबंधित खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को जयंतीपुर सीमा चौकी पर तैनात बीएसएफ की 64 वीं बटालियन की टुकड़ी ने इलाके में एक विशेष गश्ती अभियान चलाया.

इस दौरान बीएसएफ टीम की नजर एक संदिग्ध महिला पर पड़ी, जो भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के फिराक में थी. बीएसएफ टीम ने उस संदिग्ध महिला को पकड़ कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से सोने के छह बिस्कुट बरामद हुए. जिनका वजन लगभग दो किलो था. बाजार में इस सोने की कीमत 5982000 रुपये है. पकड़ी गयी महिला की पहचान समेना मंडल के रूप में हुई है, वह उत्तर 24 परगना के पेट्रापोल की रहने वाली है.

साउथ बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ इस वर्ष अब तक साढ़े आठ करोड़ रुपये से अधिक मुल्य का 29.738 किलो सोना जब्त कर चुका है. साथ ही दस तस्करों की गिरफ्तारी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola