दो बसों के बीच हुई भिड़ंत में 10 यात्री घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Oct 2024 1:18 AM
सासन थाना अंतर्गत बारासात दो नंबर ब्लॉक के खड़ीबाड़ी इलाके में काचकल-राजारहाट रोड पर सोमवार सुबह आगे निकलने की होड़ में दो बसों टक्कर हो गयी, जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं
बारासात. सासन थाना अंतर्गत बारासात दो नंबर ब्लॉक के खड़ीबाड़ी इलाके में काचकल-राजारहाट रोड पर सोमवार सुबह आगे निकलने की होड़ में दो बसों टक्कर हो गयी, जिसमें 10 लोग घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे चाकला-करुणामयी रूट की दो बसें राजारहाट की ओर जा रही थीं. उनमें आगे निकलने की होड़ लगी थी. तभी विपरित दिशा से 211 नंबर रूट की एक बस आ रही थी और इसी दौरान दो बसें टकरा गयीं, जिसमें चालक समेत 10 लोग घायल हो गये. खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बसों को जब्त कर लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










