Kolkata News : राज्य सरकार की बढ़ी चिंता, डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 20 हजार के पार

dengue vaccine trial begins in delhi with 18 other states.
Kolkata News : मुर्शिदाबाद में अब डेंगू पीड़ित लोगों की संख्या उत्तर 24 परगना से दोगुनी से भी अधिक हो गई है. इससे आम लोगों से लेकर स्वास्थ्य भवन की चिंता बढ़ा दी है.
Kolkata News : पश्चिम बंगाल में आरजी कर कांड की आंच ने बंगाल की डेंगू संबंधी चिंताओं को दबा रखा है.लेकिन हकीकत तो यह है कि प्रदेश में डेंगू का आक्रमण चुपचाप जारी है. साल खत्म होने में अभी करीब डेढ़ महीना बाकी है. ऐसे में राज्य में डेंगू के मामलों की संख्या 20 हजार के पार पहुंच गई है.
डेंगू पीड़ितों की संख्या में लगातार हो रही है बढ़ोतरी
राज्य सरकार की साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक 13 नवंबर तक इस इससे पीड़ित होने वालों की संख्या 19917 थी. यह जानकारी 16 जिलों की डेंगू पीड़ितों की संख्या की आधिकारिक रिपोर्ट से सामने आई है. अब तक 6 दिन और बीत गये है. ऐसे में डेंगू पीड़ितों की संख्या 20 हजार पार हो गयी है.
Also Read : West Bengal : सर्पदंश की नयी दवा ने जगायी उम्मीद ,मौतों पर लगेगा अंकुश
मुर्शिदाबाद में डेंगू पीड़ितों की संख्या राज्य में सबसे अधिक
विशेष बात यह है कि दक्षिण और उत्तर बंगाल की सीमा से लगे जिले मुर्शिदाबाद में डेंगू पीड़ितों की संख्या राज्य में सबसे अधिक हैं. कुल पीड़ितों में से एक चौथाई मुर्शिदाबाद (5 हजार से ज्यादा) के निवासी हैं. अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि मुर्शिदाबाद में अब डेंगू पीड़ित लोगों की संख्या उत्तर 24 परगना से दोगुनी से भी अधिक हो गई है. इससे आम लोगों से लेकर स्वास्थ्य भवन की चिंता बढ़ा दी है. हालांकि कोलकाता शीर्ष पांच में नहीं है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए राहत और शोध का विषय है.
Also Read : Mamata Banerjee : मंदारमणि होटल तोड़ने के आदेश पर सीएम का बड़ा ऐलान कहा,’नहीं चलेगा बुलडोजर ‘
डेंगू पीड़ितों की संख्या पर एक नजर (1 जनवरी से 13 नवंबर तक के आंकड़े)
- मुर्शिदाबाद : 5147
- मालदह : 2333
- उत्तर 24 परगना : 2278
- हुगली : 1531
- पश्चिम मेदिनीपुर : 1264
- बांकुड़ा : 1264
- कोलकाता : 973
- हावड़ा : 820
- पूर्व बर्दवान : 966
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




