कालना : तालाब से मिला किशोरी का हाथ-पैर बंधा शव

स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कालना महकमा अस्पताल भेज दिया.
बर्दवान/पानागढ़. पूर्व बर्दवान के कालना थाना क्षेत्र के धर्मडांगा स्थित एक तालाब में किशोरी का हाथ-पैर बंधा शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों से सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कालना महकमा अस्पताल भेज दिया. उसकी शिनाख्त नरगिस खातून(16) के तौर पर की गयी है. वह नदाई ग्राम पंचायत के दुपसा ग्राम की रहनेवाली थी. शव के गले में दुपट्टा लिपटा था, जिसके आधार पर पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि किशोरी से कहीं और दुष्कर्म किया गया, फिर उसके हाथ-पैर बांध कर गहरे तालाब में फेंक दिया गया. इस तरह डूबने से उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर दुपसा गांव के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. गुरुवार से ही नरगिस खातून नंदाई ग्राम पंचायत के दुपसा ग्राम स्थित अपने घर से लापता थी. काफी खोजने पर वह नहीं मिली, तो परिजनों ने थाने में मिसिंग रिपोर्ट भी लिखवायी थी. वह स्थानीय हरिहन हाइ स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा थी. परिजनों को लगता है कि नरगिस का गला घोंटा गया है. पुलिस पड़ताल के जरिये यह जानने में लगी है कि दुपसा ग्राम से किशोरी 18 किलोमीटर दूर धर्मडांगा कैसे चली गयी और उससे दरिंदगी करनेवाले कौन हैं ?
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




