वोट बैंक व तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं ममता : बाबूलाल मरांडी
Updated at : 23 May 2024 9:15 PM (IST)
विज्ञापन

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बंगाल सरकार ने वर्ष 2011 से बिना किसी नियम का पालन किये ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किये. पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देशों के अनुपालन के बिना ये प्रमाणपत्र बनाये गये. यही वजह है कि करीब पांच लाख ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिये गये, क्योंकि ये अवैध तरीके से जारी किये गये थे.
विज्ञापन
खड़गपुर.
झाड़ग्राम सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रनत टुडू के समर्थन में गुरुवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने चुनाव प्रचार किया. उन्होंने जामबनी के चिचिड़ा, गिधनी, बेलपहाड़ी के संध्यापाड़ा और शिलदा के बेलहाडिया इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समुदाय के लोगों से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की अपील की. मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बंगाल सरकार ने वर्ष 2011 से बिना किसी नियम का पालन किये ओबीसी प्रमाणपत्र जारी किये. पिछड़ा वर्ग आयोग के निर्देशों के अनुपालन के बिना ये प्रमाणपत्र बनाये गये. यही वजह है कि करीब पांच लाख ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिये गये, क्योंकि ये अवैध तरीके से जारी किये गये थे. इससे ममता दीदी के पैरों तले की जमीन खिसक गयी, क्योंकि वह वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं. उनका मानना है कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है. इसलिए उन्होंने ओबीसी वर्ग में मुसलमानों को भी अवैध रूप से शामिल कर दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




