पश्चिम बंगाल : हाथी के हमले से बांकुड़ा में बुजुर्ग की मौत, इलाके में दहशत

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान इस समूह के अधिकांश हाथी पश्चिम मेदनीपुर लौट गए थे. वन विभाग के मुताबिक, इलाके में अब भी कई हाथी मौजूद हैं. श्यामपुर, डकाइसिनी, पबाया जंगल में हाथी विचरण कर रहे हैं. घटना के दिन जंगल से एक जंगली हाथी निकल कर जंगल के पास के गांव श्यामपुर में घुस गया.

विज्ञापन

बांकुड़ा, प्रणव वैरागी : पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा (Bankura) हाथी के हमले से मौत का सिलसिला अभी भी जारी है शनिवार की सुबह जिले के बरजोड़ा थाना अंतर्गत श्यामपुर गांव में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग की मौत हो गई जिसकी शिनाख्त कालीपद बाउरी (59) कें रूप में हुई है. हाथी के हमले से पिछले तीन महीने में तीसरी घटना है जहा एक और व्यक्ति की मौत हो गई. यह घटना बांकुड़ा के उत्तर वन प्रभाग के बरजोड़ा रेंज के श्यामपुर गांव में हुई. शनिवार की सुबह बुजुर्ग नित्य कर्म के लिए तालाब की ओर जा रहा था तभी हांथी सामने आ गया देखते ही देखते हांथी ने पैरो तले कुचल दिया.

इलाके के लोगों में गुस्सा

ऐसा माना जाता है कि भोजन की तलाश में हाथी रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे है जिससे ऐसी घटनाएं हो रही है. कालीपद बाउरी श्यामपुर गांव का निवासी है घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गयी. इलाके के लोगो मे रोष व्याप्त हो गया जिसका कारण वन विभाग की ठीक तरह से हाथियों पर नजरदारी नहीं करना है. बताया जाता है कि हाथियों का एक झुंड पिछले एक साल से इलाके में जमा हुआ था .

पश्चिम बंगाल : संदेशखाली को लेकर ममता बनर्जी ने बीजेपी पर किया पलटवार, कही ये बात

वन विभाग के मुताबिक इलाके में अब भी कई हाथी मौजूद

उच्च माध्यमिक परीक्षा के दौरान इस समूह के अधिकांश हाथी पश्चिम मेदनीपुर लौट गए थे. वन विभाग के मुताबिक, इलाके में अब भी कई हाथी मौजूद हैं. श्यामपुर, डकाइसिनी, पबाया जंगल में हाथी विचरण कर रहे हैं. घटना के दिन जंगल से एक जंगली हाथी निकल कर जंगल के पास के गांव श्यामपुर में घुस गया. तभी बुजुर्ग व्यक्ति हाथी के आमने-सामने आ गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस एवम वन विभाग के कर्मी घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव बरामद किया. पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा के सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola