Earthquake In Jharkhand: झारखंड के कई जिलों में भूकंप के झटके, 3.9 मापी गयी तीव्रता
Earthquake in Jharkhand
झारखंड के संताल परगना के इलाके में तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. इसकी तीव्रता 3.9 मापी गयी. हालांकि, अब तक इससे किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं है.
रांची : झारखंड के कई जिलों में देर रात भूंकप के झटके महसूस किये गये हैं. जानकारी के अनुसार ये झटके संताल परगना वाले इलाकों पाकुड़, दुमका, देवघर, साहिबगंज के कई इलाकों में महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता की गति 3.9 मापी गयी है, जिसका केंद्र पाकुड़ बताया जा रहा है. हालांकि इन झटकों से किसी प्रकार की नुकसान की सूचना नहीं मिली है.
भूकंप का असर बिहार के भागलपुर में भी
झारखंड में भूकंप का असर बिहार के भागलपुर में महसूस किया गया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए खबर की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि 12 बजकर 39 मिनट पर पाकुड़ के इलाके में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. जो कि केंद्र की जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था. इस दौरान कई लोग सो रहे थे इसलिए बहुतों को इसके बारे में जानकारी नहीं हुई. सुबह जब लोग जागे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली. इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर इससे संबंधित खबरें पोस्ट कर रहे हैं.
EQ of M: 3.9, On: 27/08/2024 00:39:37 IST, Lat: 24.69 N, Long: 87.76 E, Depth: 10 Km, Location: Pakur, Jharkhand.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 26, 2024
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/oa3Jbw4jCv
कुछ दिनों पहले जम्मू कश्मीर और देहरादून में भी महसूस किये गये थे झटके
इधर जिन लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया वे तुरंत ही अपने घर से बाहर निकल आए. लोग डरे और सहमे हुए थे. इससे पहले मंगलवार को भी जम्मू कश्मीर में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे. दोनों जगहों पर इसकी तीव्रता 4.8 और 4.9 दर्ज की गयी थी. इसके अलावा रविवार की रात देहरादून में भी भूकंप का असर देखने को मिला था. जिसकी तीव्रता 3.1 थी. हालांकि इनमें से किसी भी घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










