West Bengal : लोकसभा चुनाव को लेकर मिठाई दुकानों में दिख रहा राजनीतिक पार्टियों का रंग

West Bengal : अपने- अपने दल के चुनाव चिन्ह वाले मिठाइयों को देख उक्त दल के लोग उन मिठाइयों को ही खरीद कर अपने समर्थकों को खिला रहे है. मिठाई दुकानदार का कहना है की मतगणना के बाद सभी राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह वाले मिठाइयों की बिक्री हो जायेगी.
पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha election 2024) को लेकर मंगलवार को मतगणना है. कौन जीतेगा कौन हारेगा इसे लेकर राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है. इसी बीच पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान शहर में एक नामी मिठाई दुकान में भी मिठाई के रूप में राजनीतिक स्वरूप देखने को मिल रहा है. मिठाई दुकान में मुख्य रूप से इस बार दो राजनीतिक पार्टियों के रंग और चुनाव चिन्ह को लेकर मिठाई तैयार की गई है. जिसे लेकर मिठाई खाने वाले लोगों के साथ ही उक्त राजनीतिक दलों के लोगों में काफी उत्साह है.

तृणमूल और भाजपा के चुनाव चिन्ह को लेकर तैयार की गई है मिठाई
बताया जाता है की बर्दवान शहर के नेताजी मिष्ठान भंडार में यह दृश्य देखने को मिल रहा है. जहां तृणमूल और भाजपा के चुनाव चिन्ह को लेकर मिठाई तैयार किया गया है. वहीं इन दोनों ही पार्टियों के रंग के अनुसार रसगुल्ला भी तैयार किया गया है. दुकान मालिक सौमेन दास ने बताया की इस वर्ष भी चुनावी माहौल को देखते हुए दो राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह और खेला होबे को लेकर संदेश और रसगुल्ला तैयार किया गया है. मंगलवार को हार जीत के अनुसार उक्त मिठाइयों की डिमांड रहेगी. इसलिए जो भी पार्टी जीतेगी उसका उस दल के अनुसार मिठाई पाया जाएगा.

लोगों में भी मिठाईयों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है
बताया जाता है की मिठाई की दुकानों में तृणमूल का जोड़ा फुल के रूप में संदेश, बीजेपी का कमल फूल के साथ संदेश तथा खेला होबे डायलग पर संदेश के साथ हरे और भगवा रंग का रसगुल्ला तैयार किया गया है जो काफी बिक रहे हैं. अपने- अपने दल के चुनाव चिन्ह वाले मिठाइयों को देख उक्त दल के लोग उन मिठाइयों को ही खरीद कर अपने समर्थकों को खिला रहे है. मिठाई दुकानदार का कहना है की मतगणना के बाद सभी राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह वाले मिठाइयों की बिक्री हो जायेगी. जो भी जीतेगा वह यह मिठाई लेकर जाएगा. दुकानदार का कहना है की चूंकि बर्दवान दुर्गापुर और बर्दवान पूर्व लोकसभा चुनाव 2024 का मतगणना बर्दवान शहर में ही हो रहा है ऐसे में इन मिठाइयों का बिकना तय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




