ePaper

पश्चिम बंगाल : 11वीं के पहले सेमेस्टर की किताबें 22 अप्रैल तक उपलब्ध कराने का सुझाव

Updated at : 21 Mar 2024 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
CISCE 2025 syllabus change

CISCE 2025 syllabus change

पश्चिम बंगाल : किताब की डिजाइन क्या होगी, कितने पेज होंगे, इसे प्रकाशित करने में किस गाइडलाइन का पालन करना होगा, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. प्रत्येक पुस्तक के अंत में दो मॉडल प्रश्न पत्र होंगे. किताबें छापने का काम शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : हायर सेकेंडरी में अब सेमेस्टर (Semester) प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. ऐसे में 11वीं कक्षा की नये सिलेबस की किताबें बाजार में शीघ्र आने की संभावना है. ग्यारहवीं कक्षा की प्रथम सेमेस्टर की पुस्तक कितने दिनों में प्रकाशित करनी है? उनकी समय सीमा उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित की गयी थी. काउंसिल की प्रकाशकों के साथ हुई बैठक में साफ कहा गया है कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि 11वीं के पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू होने से पहले किताबें छात्रों के हाथों तक पहुंच जायें.

22 अप्रैल तक 11वीं कक्षा के पहले सेमेस्टर की किताबें आ जाएंगी बाजार में

ऐसे में प्रकाशकों को 22 अप्रैल तक 11वीं कक्षा के पहले सेमेस्टर की किताबें बाजार में लाने का सुझाव दिया गया है.काउंसिल के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने बताया कि नया सेमेस्टर सिस्टम, इसी शैक्षणिक वर्ष से शुरू हो रहा है. प्रकाशकों को पहले सेमेस्टर के लिए आवश्यक पुस्तकों के विपणन के लिए समय सीमा दी गयी है. किताब की डिजाइन क्या होगी, कितने पेज होंगे, इसे प्रकाशित करने में किस गाइडलाइन का पालन करना होगा, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है. प्रत्येक पुस्तक के अंत में दो मॉडल प्रश्न पत्र होंगे. किताबें छापने का काम शुरू कर दिया गया है.

WB News : नरेन्द्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं से जानें क्या बात-चीत की

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola