पश्चिम बंगाल : तृणमूल के ‘एक्स’ एकाउंट को निलंबित किया जाये - भाजपा ने आयोग से की मांग

पश्चिम बंगाल : भाजपा ने आरोप लगाया कि देवांग्शु भट्टाचार्य ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रा की निजी जानकारी दुर्भावनापूर्ण तरीके से पोस्ट की. भाजपा ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.
पश्चिम बंगाल : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के सोशल मीडिया प्रभारी देबगांशु भट्टाचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी और उन पर उत्तर 24 परगना जिले की बशीरहाट लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा की निजी जानकारी ‘एक्स’ पर साझा करने का आरोप लगाया. सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के साथ भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल यहां निर्वाचन आयोग गया और अपना ज्ञापन सौंपा.
भाजपा ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की
भाजपा ने आरोप लगाया कि देवांग्शु भट्टाचार्य ने राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रा की निजी जानकारी दुर्भावनापूर्ण तरीके से पोस्ट की. भाजपा ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. भाजपा ने आयोग से ‘एक्स’ को निर्देश देने का भी आग्रह किया कि वह शेष प्रचार अवधि के लिए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर तृणमूल कांग्रेस के अकाउंट को निलंबित करे और इस बात की जांच का आदेश दे कि पश्चिम बंगाल सरकार के साथ रेखा पात्रा का व्यक्तिगत जानकारी राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी को कैसे उपलब्ध करायी गयी.
Mamata Banerjee : अमित शाह ने तूफान प्रभावित राज्यों की जानकारी लेने के लिए ममता बनर्जी को किया फोन
भाजपा ने पीयूष पांडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का मांगा आदेश
याचिका में आयोग से यह भी आग्रह किया गया है कि वह देवांग्शु भट्टाचार्य को रेखा पात्रा की निजता का उल्लंघन और उत्पीड़न के लिए उनकी जानकारी सार्वजनिक करने के कारण बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दे. इसके साथ ही भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के नेता पीयूष पांडा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने और उनके चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया. भाजपा ने आरोप लगाया है कि पांडा ने एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




