बंगाल में चक्रवात : आंधी, बारिश, ओलावृष्टि से जलपाईगुड़ी में 5 की मौत, 100 से अधिक घायल, उत्तर बंगाल पहुचीं ममता बनर्जी

उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में आए चक्रवात ने काफी तबाही मचाई है. आंधी-बारिश से 5 लोगों की मौत हो गई है. 100 से अधिक घायल हुए हैं. ममता बनर्जी बागडोगरा पहुंचीं.
उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी में आए चक्रवात ने काफी तबाही मचाई है. आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने 4 लोगों की जान ले ली है. इससे बड़ी संख्या में पेड़ उखड़कर गिर गए हैं. कच्चे-पक्के मकानों के साथ-साथ खरी फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है. जलपाईगुड़ी में साइक्लोन की वजह से 5 लोगों की मौत हुई है. ममता बनर्जी देर रात बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचीं और वहां से सीधे मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए चली गईं. ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू है. प्रशासन लोगों की मदद करेगा.
वीडियो में दिखा बवंडर का भयावह नजारा
न्यूज एजेंसी एएनआई ने चक्रवात के कई वीडियो जारी किए हैं. इसमें एक बवंडर का भयावह नजारा दिख रहा है. दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है. चक्रवात के बाद हुई इस तबाही पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि मृतकों के निकट परिजनों और घायलों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.
आज ही रात जलपाईगुड़ी जा रहीं हैं सीएम ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार की रात को ही जलपाईगुड़ी जा रहीं हैं. इसके मद्देनजर अभिषेक बनर्जी ने सोमवार का अपना जलपाईगुड़ी दौरा कार्यक्रम रद्द कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस की ओर से यह जानकारी दी गई है.
1 अप्रैल को अभिषेक बनर्जी का जलपाईगुड़ी दौरा रद्द
उधर, ममता बनर्जी के भतीजे और पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि वह जलपाईगुड़ी के स्थानीय नेताओं के संपर्क में हैं. सोमवार (1 अप्रैल) को वह खुद जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे. साथ ही चक्रवात से प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे. हालांकि, बाद में तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया कि अभिषेक बनर्जी ने जलपाईगुड़ी जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है. वह सोमवार को शाम 5 बजे सिलीगुड़ी में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे.
ममता बनर्जी बोलीं- जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी में हुए नुकसान से दुखी हूं
इससे पहले, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी इलाके में भारी बारिश और तूफान के चलते हुए नुकसान के बारे में सुनकर दुखी हूं. कई लोगों की जान चली गई है. कई लोग घायल हुए हैं. घरों को नुकसान पहुंचा है. पेड़-पौधे उखड़ गए हैं. बिजली के पोल गिर गए हैं.
आपदा प्रबंधन में जुटी टीम, लोगों की मदद कर रहा प्रशासन
ममता बनर्जी ने कहा कि जिला और ब्लॉक प्रशासन, पुलिस, डीएमजी और क्यूआरटी टीम आपदा प्रबंधन में जुट गई है. ऑपरेशन चलाकर लोगों की तत्काल अन्यत्र सुरक्षित जगहों की ओर शिफ्ट किया जा रहा है. उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है.
मृतकों के परिजनों को प्रशासन देगा मुआवजा : ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने कहा कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके निकट परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से मुआवजा दिया जाएगा. साथ ही घायलों को सरकारी प्रावधान के मुताबिक, मुआवजा का भुगतान किया जाएगा. मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं. जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद और सहायता उपलब्ध करवाएगा.
जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी में अंधड़-बारिश, ओलावृष्टि से भारी नुकसान
ज्ञात हो कि चक्रवात के साथ जलपाईगुड़ी और मयनागुड़ी इलाके में भारी बारिश हुई है. कई जगहों पर जमकर ओलावृष्टि हुई है, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर कृषि को भी नुकसान हुआ है. सैकड़ों घर और मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं.
मेरे इलाके में 2 लोगों की मौत हो गई, 48 घायल हुए हैं : लाल शर्मा
स्थानीय व्यक्ति लाल शर्मा ने बताया है कि उसके इलाके में तूफान की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है. 48 लोग घायल हुए हैं. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.
घायलों को किया जा रहा मेडिकल कॉलेज रेफर
वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि जलपाईगुड़ी जिले के कई इलाकों में बहुत भीषण तूफान आया. मयनागुड़ी में कई मकान ढह गए हैं. अब तक 57 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. 2 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घायलों को अस्पताल लाने का सिलसिला जारी है. काफी संख्या में लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




