ePaper

Lok Sabha Election 2024 : दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग में बशीरहाट सबसे आगे, कोलकाता काफी पीछे

Updated at : 01 Jun 2024 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 : दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग में बशीरहाट सबसे आगे, कोलकाता काफी पीछे

Lok Sabha Election 2024 : दूसरी तरफ कोलकाता के मतदान केंद्रों पर धीमी गति से मतदान हो रहा है. एक बजे तक कोलकाता उत्तर संसदीय सीट के लिए 39.48 प्रतिशत व कोलकाता दक्षिण में 39.70 प्रतिशत ही वोटिंग हो सकी थी.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल में शनिवार को अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election ) में राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है. दोपहर एक बजे तक मतदान की स्थिति पर नजर डालने पर पता चल रहा है कि बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र के मतदाता बाकी जगहों की तुलना में ज्यादा तत्परता के साथ वोटिंग कर रहे हैं. दोपहर 3 बजे तक बशीरहाट संसदीय सीट पर 66.76 फीसदी वोट पड़ चुके थे. बता दें कि इसी लोकसभा क्षेत्र में संदेशखाली भी है, जहां महिला उत्पीड़न को लेकर काफी बवाल होते रहा है.

कोलकाता के मतदान केंद्रों पर धीमी गति से हो रहा मतदान

दूसरी तरफ कोलकाता के मतदान केंद्रों पर धीमी गति से मतदान हो रहा है. 3 बजे तक कोलकाता उत्तर संसदीय सीट के लिए 51.22 प्रतिशत व कोलकाता दक्षिण में 50.61 प्रतिशत ही वोटिंग हो सकी थी. दोपहर एक बजे तक बशीरहाट संसदीय सीट पर 50.89 फीसदी वोट पड़े थे उस वक्त भी कोलकाता का आकंड़ा काफी पीछे थे. दोपहर एक बजे तक हुए मतदान के आंकड़ों के मुताबिक बारासात में 47.49 प्रतिशत, दमदम में 41.09 प्रतिशत, जयनगर में 48.27 प्रतिशत, मथुरापुर में 47.03 प्रतिशत, डायमंड हार्बर में 47.33 प्रतिशत और जादवपुर में 43.25 प्रतिशत मत पड़े हैं. सभी नौ सीटों के लिए दोपहर एक बजे तक 45.07 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे.

Narendra Modi : पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा, तृणमूल ने एक बार फिर बंगाल में राम नवमी उत्सव का किया विरोध, लेकिन जीत सत्य की हुई

मतदान के दौरान सुरक्षा के किये गये पुख्ता इंतजाम

इस चरण में कुल 1.63 करोड़ मतदाता है जिनमें 83.19 लाख पुरुष, 80.20 लाख महिलाएं और 538 ‘ट्रांसजेंडर’ हैं. इस चरण के लिए 17,470 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने अंतिम चरण के लिए 33,000 से अधिक राज्य पुलिसकर्मियों के साथ ही केंद्रीय बलों की 967 कंपनी को तैनात किया है.

Lok Sabha Election 2024 : दोपहर एक बजे तक की वोटिंग में बशीरहाट सबसे आगे, कोलकाता काफी पीछे

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola