जिला व इएसआइ अस्पताल में महिला केंद्रित कार्यक्रम
Updated at : 08 Mar 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल और इएसआइ हॉस्पिटल में महिलाओं पर केंद्रित कार्यक्रम हुए, महिला दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अधिकारी डॉ मोहम्मद यूनुस शेख, एडीएम (जनरल) संजय पाल के साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी और आसनसोल जिला अस्पताल के तमाम चिकित्सकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
आसनसोल.
विश्व महिला दिवस पर शनिवार को जिला अस्पताल और इएसआइ हॉस्पिटल में महिलाओं पर केंद्रित कार्यक्रम हुए, महिला दिवस पर जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बर्दवान जिला स्वास्थ्य विभाग के मुख्य अधिकारी डॉ मोहम्मद यूनुस शेख, एडीएम (जनरल) संजय पाल के साथ ही जिला स्वास्थ्य विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी और आसनसोल जिला अस्पताल के तमाम चिकित्सकगण एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ निखिल चंद्र दास ने बताया कि महिला दिवस के मौके पर जिला प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहजनक भागीदारी रही. इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों के साथ उपयोगी चर्चा की गयी. दूसरी ओर, महिला उद्योग की तरफ से आसनसोल के ईएसआइ हॉस्पिटल में उपचाराधीन महिला रोगियों को फल एवं अन्य भोजन सामग्री बांटी गयी. मौके पर यहां महिला उद्योग की तरफ से संगठन की कर्णधार सुदेशना घटक के अलावा सभी सदस्याएं उपस्थित थीं. बाद में सुदेशना घटक ने बताया कि विश्व महिला दिवस हर महिला के लिए महत्वपूर्ण है. महिला कर्मचारियों को भी मर्दों जैसे समान अधिकार मिलना चाहिए, कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सम्मान के साथ काम करने की आजादी मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए किसी एक दिन को चिह्नित करना सही नहीं होगा. लेकिन आज का दिन अहम है, इसमें किसी को संशय नहीं होना चाहिए. इसलिए आज महिलाओं पर केंद्रित कार्यक्रम हुआ.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




