सिलीगुड़ी में चाय बागान और नोएडा में फ्लैट, किशनगंज SDPO गौतम कुमार की खुली पोल

Updated at : 31 Mar 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
EOU-Raid-Kishanganj

किशनगंज में SDPO के खिलाफ कार्रवाई

Kishanganj SDPO: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है. सिलीगुड़ी में चाय बागान, नोएडा-गुड़गांव में फ्लैट और 25 से ज्यादा जमीन के प्लॉट मिले हैं. इस भ्रष्टाचार के खेल में उनकी पत्नी और एक महिला मित्र को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है.

विज्ञापन

Kishanganj SDPO: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर हुई छापेमारी में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जांच एजेंसियों को बड़ी मात्रा में संपत्ति और निवेश से जुड़े कागजात मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, गौतम कुमार ने कई संपत्तियां अपने नाम के अलावा अन्य लोगों के नाम पर भी ले रखी थीं. जांच में करीब 25 जमीन के प्लॉट का पता चला है. इनमें कुछ जमीन उनकी पत्नी पूनम देवी और उनकी महिला मित्र शगुफ्ता शमीम के नाम पर भी बताई जा रही है. शगुफ्ता शमीम के घर से ही 7 जमीन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं, जिनकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है.

क्या -क्या मिला

पूर्णिया में उनका करीब 3600 वर्गफीट में बना चार मंजिला मकान भी आया है. इसकी कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये आंकी गई है. छापेमारी के दौरान उनके पास से कई महंगी घड़ियां, क्रेटा और थार जैसी लग्जरी गाड़ियां भी मिली हैं. साथ ही पटना में नर्सिंग होम खोलने से जुड़े कागजात भी बरामद हुए हैं.

जांच में यह भी सामने आया है कि उन्होंने सिलीगुड़ी में चाय बागान में निवेश किया है और नोएडा और गुड़गांव में भी संपत्ति खरीदी है. इसके अलावा बीमा में निवेश और कई अन्य आर्थिक दस्तावेज भी मिले हैं. सरकारी आवास से 1 लाख 37 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पत्नी और महिला मित्र भी आरोपी

जांच में उनके कथित तौर पर कोयला, शराब, सुपारी तस्करों और लॉटरी माफिया से संबंध होने की भी जानकारी मिली है. फर्जी सिम कार्ड के इस्तेमाल के संकेत भी मिले हैं. इस मामले में उनकी पत्नी और महिला मित्र को भी सह-आरोपी बनाया गया है. अब जांच एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं और आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 12 जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

नालंदा में बीच सड़क महिला से बदसलूकी, कपड़े फाड़े, वीडियो बनाने की कोशिश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन