Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run: 'मनमोहन तिवारी' के किरदार से क्यों बोर नहीं हुए रोहिताश गौर? बोले- एक हिस्सा बन गया है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Mar 2026 8:06 PM

विज्ञापन

रोहिताश गौर ने भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन पर की बात, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run: भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन 3 अप्रैल से ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. जानिए रोहिताश गौर ने अपने किरदार मनमोहन तिवारी और फिल्म की कहानी के बारे में क्या कहा.

विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hain Fun On The Run: एंड टीवी के पॉपुलर सिटकॉम ‘भाबीजी घर पर हैं!’ पर आधारित फिल्म ‘फन ऑन द रन’ अब 3 अप्रैल, 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है. इसी बीच लंबे समय से मनमोहन तिवारी का किरदार निभा रहे रोहिताश गौर ने बताया कि इस फिल्म में कहानी में क्या नया है और क्यों वह अभी तक अपने इस किरदार से बोर नहीं हुए.

‘फन ऑन द रन’ की कहानी कैसी है?

News18 Showsha के साथ बातचीत में रोहिताश गौर ने कहा, “इस बार कहानी एक रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द बुनी गई है और हमने असली जगहों पर शूटिंग की है, जिससे कहानी में एक अलग ही मजा आ गया है. इसमें कुछ बहुत ही दिलचस्प विलेन भी हैं, जिनका किरदार रवि किशन, बृजेंद्र काला और दूसरे कलाकारों ने निभाया है. लेकिन कॉमेडी का असली मजा तो किरदारों और परिस्तिथियों (Situations) से ही आता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे स्थितियां कितनी असली लगती हैं.”

रोहिताश गौर: “मेरी पर्सनालिटी का एक हिस्सा बन गया है”

सालों तक मनमोहन तिवारी निभाने के बाद, रोहिताश गौर का कहना है कि यह किरदार उनके व्यक्तित्व (Personality) का हिस्सा बन गया है. वह कहते हैं, “अब यह किरदार निभाना मेरे लिए बहुत ही स्वाभाविक हो गया है; मुझे कुछ भी जबरदस्ती नहीं करना पड़ता. यह ठीक वैसे ही है जैसे कोई कार चलाना, जो पूरी तरह से आपके काबू में हो. आपको पता होता है कि कब ब्रेक लगाना है, कब मोड़ना है, सब कुछ आपके ही हाथों में होता है. तो हां, अब यह सब कुछ बहुत ही आसान और सहज लगता है.”

किस वजह से अपने किरदार से बोर नहीं हुए रोहिताश?

उन्होंने आगे कहा, “मुझे इस किरदार को निभाते हुए कभी बोरियत महसूस नहीं हुई और इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह एक कॉमेडी है. कॉमेडी में, कहानी हर कुछ एपिसोड के बाद बदलती रहती है. हम लगातार नई-नई स्थितियों और मुश्किलों में फंसते रहते हैं और इसी वजह से सब कुछ ताजा बना रहता है. अगर यह कोई आम कहानी होती जो सालों तक एक ही ढर्रे पर चलती रहती, तो शायद यह थकाने वाली लगती. लेकिन यहां, हमेशा कुछ न कुछ नया होता रहता है, इसलिए बोर होने का तो सवाल ही नहीं उठता.”

यह भी पढ़ें: Laughter Chefs 3: जन्नत ज़ुबैर के साथ वायरल वीडियो पर समर्थ जुरेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत ही छोटी सी बात है

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola