ePaper

पूर्वस्थली से मंत्री के नेतृत्व में निकला विजय जुलूस

Updated at : 23 Nov 2024 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वस्थली से मंत्री के नेतृत्व में निकला विजय जुलूस

राज्य की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत से उत्साहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यहां पूर्वस्थली के हेमतपुर चौराहे से विजय जुलूस निकाला. इसमें राज्य के मंत्री स्वपन देबनाथ ने विरोधी राजनीतिक दलों को जम कर कोसा.

विज्ञापन

बर्दवान/पानागढ़.

राज्य की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत से उत्साहित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने यहां पूर्वस्थली के हेमतपुर चौराहे से विजय जुलूस निकाला. इसमें राज्य के मंत्री स्वपन देबनाथ ने विरोधी राजनीतिक दलों को जम कर कोसा. कहा कि संदेशखाली से लेकर आरजी कर अस्पताल की घटना को लेकर राज्य की सत्ताधारी पार्टी को विरोधियों ने बहुत बदनाम करने की कोशिश की, पर बंगाल के छह विधानसभा क्षेत्रों की जनता ने अपने वोट से जवाब दे दिया. मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले जिस तरह से संदेशखाली की घटना को लेकर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार को सुनियोजित ढंग से बदनाम करने की साजिश की गयी.विरोधियों ने क्या-क्या नहीं किया, लेकिन बंगाल के सजग जनता ने अपना मताधिकार के प्रयोग से दिखा दिया कि वो तृणमूल कांग्रेस व उसकी मुखिया ममता बनर्जी के साथ है. राज्य में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पर ही जनता का पूरा भरोसा है. यहां की जनता विरोधियों के बहकावे में नहीं आनेवाली है. छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एक बार फिर बंगाल की जनता ने तृणमूल के राजनीतिक विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है. जीत से उत्साहित तृणमूल कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगा कर जश्न मनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola