मेयर के वार्ड में पानी की किल्लत लोगों ने किया चक्काजाम
Updated at : 08 Mar 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल नगर निगम के मेयर और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय के वार्ड छह में पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. जामुड़िया के मंडलपुर में अपराह्न 3:30 से 4:00 बजे तक स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टी, हांडी, डिब्बे आदि रख कर सड़क जाम कर दी और प्रतिवाद जताया.
विज्ञापन
जामुड़िया.
आसनसोल नगर निगम के मेयर और बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय के वार्ड छह में पानी की किल्लत को लेकर स्थानीय लोगों ने शनिवार दोपहर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. जामुड़िया के मंडलपुर में अपराह्न 3:30 से 4:00 बजे तक स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टी, हांडी, डिब्बे आदि रख कर सड़क जाम कर दी और प्रतिवाद जताया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके इलाके में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है.पाइपलाइन से मिलने वाला पानी भी पर्याप्त नहीं है और जो पानी मिल रहा है वह भी पीने लायक नहीं है, क्योंकि वह अशुद्ध है. उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति की मांग की और यह भी कहा कि सभी जल आपूर्ति लाइनों का उचित निर्माण किया जाए ताकि हर घर तक पीने का पानी पहुंच सके. प्रदर्शन के बाद स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैठक की और समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई. हालांकि, विपक्षी दलों ने इस घटना को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि जब मेयर के अपने वार्ड में ही जलापूर्ति की यह हालत है, तो बाकी वार्डों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी जामुड़िया के बाइपास रोड पर नलों से गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर सड़क जाम किया गया था. उनका दावा है कि उस पानी को पीने से कई लोग बीमार पड़ गए थे. मेयर के वार्ड में एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब पानी की समस्या को लेकर सड़क जाम किया गया है .जानकारों का कहना है कि गर्मी से पहले जामुड़िया के कई इलाकों में पानी का संकट गहरा सकता है. बार-बार हो रहे प्रदर्शनों से साफ है कि स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं और जल्द मसले का हल चाहते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




