बेकाबू मिनी बस से भिड़ंत में कार सवार दो लोग जख्मी, पहुंचे अस्पताल
Updated at : 08 Mar 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन

आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) की ओर से सड़क हादसों को रोकने के कई प्रयास किये जा रहे हैं. पर हादसों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग रही है. शनिवार को आसनसोल के जीवन बीमा निगम कार्यालय से कुछ दूर पर सीएमपीडीआइ कार्यालय के पास सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें बेकाबू मिनी बस ने एक कार को टक्कर मार दी.
विज्ञापन
आसनसोल.
आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) की ओर से सड़क हादसों को रोकने के कई प्रयास किये जा रहे हैं. पर हादसों पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग रही है. शनिवार को आसनसोल के जीवन बीमा निगम कार्यालय से कुछ दूर पर सीएमपीडीआइ कार्यालय के पास सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें बेकाबू मिनी बस ने एक कार को टक्कर मार दी. इससे कार में सवार दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एक मिनी बस चित्तरंजन से आसनसोल की ओर आ रही थी और कार आसनसोल से कुमारपुर की तरफ जा रही थी. सीएमपीडीआइ कार्यालय के पास मिनी बस बेकाबू होकर कार से भिड़ गयी. इससे कार में सवार एक महिला समेत दो लोगों को गहरी चोट आयी है. सूचना पाते ही पुलिस वहां पहुंची और कार से दोनों घायलों को किसी तरह निकाल कर स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. मिनी बस के धक्के से कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




