पानागढ़ छठघाट पर मंडप में भगवान भास्कर और अन्य देवगण पूजे गये
Published by :AMIT KUMAR
Published at :27 Oct 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन

पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार रेलवेे स्टेशन तालाब छठ घाट पर हिंदी सांस्कृतिक परिषद की ओर से इस वर्ष भी भव्य मंडप बना कर उसमें सूर्यदेव व अन्य देवों के विग्रह स्थापित किये गये.
विज्ञापन
पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ बाजार रेलवेे स्टेशन तालाब छठ घाट पर हिंदी सांस्कृतिक परिषद की ओर से इस वर्ष भी भव्य मंडप बना कर उसमें सूर्यदेव व अन्य देवों के विग्रह स्थापित किये गये. उक्त पंडाल में भगवान भास्कर की प्रतिमा दर्शनीय है. छठघाट पर मौजूद दो शिव मंदिरों को भी विद्युत प्रकाश-सज्जा से सुसज्जित किया गया है. छठघाट के चारों ओर लाइट लगायी गयी है. रास्तों की साफ-सफाई की गयी है. छठव्रतियों को असुविधा ना हो, इसे लेकर विशेष रूप से संस्था के लोग सक्रिय रहे. संस्था के सदस्यों ने कहा कि छठपर्व को लेकर इलाके के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने साफ-सफाई करायी है. सोमवार को सुबह मुख्य सड़क मार्ग जीटी रोड पर भी सफाई की गयी. पानागढ़ बाजार में छठव्रती अपने परिजनों के साथ छठपूजा की खरीदारी करते देखे गये. बांस से बने सूप, टोकरी, मिट्टी के बर्तन, गन्ने, फल-फूल, साग-सब्जी आदि की खरीदारी की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




