ePaper

छात्रा के आरोपी सहपाठी को भेजा गया हवालात

Updated at : 15 Oct 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
छात्रा के आरोपी सहपाठी को भेजा गया हवालात

आरोपी छात्र मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के सीलमपुर का बाशिंदा है.

विज्ञापन

दुर्गापुर. बीते शुक्रवार को निजी मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की मेडिकल छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उसके सहपाठी(बॉय फ्रेंड) वासिफ अली( 23) को गिरफ्तार कर बुधवार को महकमा अदालत में पेश किया गया. वहां से उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी छात्र मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र के सीलमपुर का बाशिंदा है. उसके खिलाफ केस नंबर 131/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 70(1)/3(5) बीएनएस एवं एडिंग सेक्शन 304(2)/308(2) के तहत मामला दर्ज है.

मामले में पुलिस पहले ही बिजरा ग्राम निवासी शेख रियाजउद्दीन उर्फ मंटू(31), फिरदौस शेख (23), अपू बाउरी , नसीरुद्दीन शेख उर्फ सम्राट व शफीक शेख नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर ले रखी है. बुधवार को आरोपी वासिफ अली को कड़ी सुरक्षा में महकमा एसीजीएम कोर्ट में पेश किया गया. पहले आरोपियों की तरह इस अभियुक्त के बचाव के लिए भी महकमा अदालत का कोई अधिवक्ता आगे नहीं आया. सरकारी अधिवक्ता(पीपी) के तौर पर सिद्धार्थ दास खड़े हुए. अदालत के एसीजीएम (तत्काल प्रभार) राजीव सरकार ने सभी आवेदन एवं रिमांड की अर्जी को स्वीकारते हुए आरोपी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola