सौमित्र खां बने प्रदेश भाजपा महासचिव, बरजोड़ा में सम्मान

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 07 Jan 2026 9:46 PM

विज्ञापन

बिष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां के पार्टी के प्रदेश महासचिव बनने पर समर्थकों में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

बांकुड़ा.

बिष्णुपुर के भाजपा सांसद सौमित्र खां के पार्टी के प्रदेश महासचिव बनने पर समर्थकों में उत्साह देखा गया. इस अवसर पर बरजोड़ा भाजपा मंडल की ओर से उनका अभिनंदन किया गया. भाजपा के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने बुधवार को नयी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें सौमित्र खां को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

इसके बाद बरजोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भगवान श्रीराम की मूर्ति भेंट की. कार्यक्रम में भाजपा के बिष्णुपुर सांगठनिक जिलाध्यक्ष तापस बोस, बरजोड़ा मंडल अध्यक्ष गोबिंद घोष, जिला नेता सोमनाथ कर सहित अन्य जिला स्तर के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. समर्थकों ने इसे जिले के लिए सम्मान की बात बताते हुए खुशी जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola