एएसपी ठेका मजदूर कांग्रेस का वार्षिक सम्मेलन समाप्त
Updated at : 01 Feb 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के स्टील टाउनशिप स्थित राजेंद्र भवन में इंटक से संबद्ध स्टील वर्कर्स यूनियन एवं एएसपी ठेका मजदूर कांग्रेस का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हो गया. वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन राज्य इंटक के अध्यक्ष कमरुज्जमां कमर ने दीप जला कर किया.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
शहर के स्टील टाउनशिप स्थित राजेंद्र भवन में इंटक से संबद्ध स्टील वर्कर्स यूनियन एवं एएसपी ठेका मजदूर कांग्रेस का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हो गया. वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन राज्य इंटक के अध्यक्ष कमरुज्जमां कमर ने दीप जला कर किया. वार्षिक सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य तरुण रॉय, इंटक के जिलाध्यक्ष सुभाष साहा, एचएस डब्ल्यूयू/डीएसपी के संयुक्त संयोजक रजत दीक्षित आदि उपस्थित थे. कमरुज्जमां ने कहा कि एएसपी में इंटक को और मजबूत करना होगा. किसी भी प्रकार का विभाजन नहीं होने दिया जायेगा. सब मिल कर काम करें. मौके पर तरुण रॉय ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में इंटक की बड़ी भूमिका है. अगर इंटक मजबूत होगा तो कांग्रेस मजबूत होगी. ठेकेदारी प्रथा नहीं चलने दी जायेगी, इंटक जिलाध्यक्ष सुभाष साहा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर भ्रष्टाचार मुक्त इंटक एवं व्यक्ति केंद्रित इंटक नहीं चलने दी जायेगी, प्रदेश इंटक को मजबूत बनाना ही लक्ष्य है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




