बांंकुड़ा में सुफल बांग्ला स्टॉल के लिए किसानों से खरीदे जा रहे आलू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 10:05 PM
विज्ञापन
कृषि विपणन विभाग और बांकुड़ा नियंत्रित मार्केट संघ के साझा प्रयास से जिले के किसानों से सीधे आलू खरीद कर सुफल बांग्ला स्टॉल में पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के किसानों को आलू की फसल की उचित कीमत मिले और उन्हें घाटा ना झेलना पड़े. जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर कृषि विपणन विभाग के कर्मचारी किसानों से बातचीत करके आलू खरीद रहे हैं.
विज्ञापन
बांकुड़ा.
कृषि विपणन विभाग और बांकुड़ा नियंत्रित मार्केट संघ के साझा प्रयास से जिले के किसानों से सीधे आलू खरीद कर सुफल बांग्ला स्टॉल में पहुंचाया जा रहा है, जिससे जिले के किसानों को आलू की फसल की उचित कीमत मिले और उन्हें घाटा ना झेलना पड़े. जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर कृषि विपणन विभाग के कर्मचारी किसानों से बातचीत करके आलू खरीद रहे हैं. सूत्रों की मानें, तो इस सीजन में आलू की अच्छी पैदावार हुई है. आलू की कीमत कई स्थानों पर घट गयी है. अभी तक राज्य के कोल्ड स्टोरेज में आलू रखरखाव का कार्य नहीं शुरू हुआ है. आलू की कीमत में गिरावट के चलते किसानों को कम कीमत पर उसे बेचना पड़ रहा है. कई स्थानों पर आलू का भाव पांच रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. इससे आलू किसान और संबद्ध व्यवसायी चिंतित हैं. इसे देखते हुए राज्य सरकार के निर्देश पर जिला कृषि विपणन विभाग की ओर से आलू को पड़ोसी जिले पश्चिम बर्दवान में भेजने की व्यवस्था की गयी है. सुफल बांग्ला स्टॉल के लिए जिले के किसानों से कम से कम 10 रुपये प्रति किलो के भाव से आलू खरीदा जा रहा है. इसका उद्देश्य किसानों को उनके पैदा किये गये आलू की वाजिब कीमत दिलाना है. उक्त विभाग व जिला नियंत्रित मार्केट संघ की ओर से किसानों से आलू लेकर सुफल बांग्ला स्टॉल के लिए भेजा जा रहा है. आनेवाले दिनों में आलू की तरह सब्जियां को भी सुफल बांग्ला स्टाल के जरिये खरीद कर किसानों को समुचित कीमत दिलाने की कोशिश की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










