ePaper

परानगंज के जंगल में क्राइम सीन को पुलिस ने किया रीक्रिएट, मौजूद रहे आरोपी भी

Updated at : 14 Oct 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
परानगंज के जंगल में क्राइम सीन को पुलिस ने किया रीक्रिएट, मौजूद रहे आरोपी भी

पुलिस अब तक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

विज्ञापन

मामले की तह में जाने की पुलिसिया कोशिश दो आरोपियों के घर बिजरा ग्राम भी गयी पुलिस टीम, घटना के दिन उनके पहने कपड़े किये जब्त

दुर्गापुर. बीते शुक्रवार को शहर के शोभापुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की सेकेंड इयर की छात्रा से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना की गहन पड़ताल के तहत पुलिस टीम मंगलवार को परानगंज जंगल में मौका-ए-वारदात पर गयी और आरोपियों को लेकर आपराधिक घटना का नाटकीय रूपांतर कर यह जानने की कोशिश की कि कैसे गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस अब तक मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. घटनावाले दिन यानी शुक्रवार रात को पीड़ित छात्रा के साथ रहे उसके दोस्त (सहपाठी) आसिफ को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. मंगलवार को सुबह पुलिस उपायुक्त(ईस्ट) अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम दो आरोपियों रियाज़ुद्दीन व नसीरुद्दीन को लेकर उनके घर बिजरा ग्राम भी पहुंची, जहां उनके घरों को तलाशी ली गयी. सूत्रों की मानें, तो तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनावाले दिन आरोपियों के पहने कपड़ों को जब्त किया. पुलिस ने बताया कि आपराधिक घटना से जुड़े कुछ अन्य लोगों के उनके घरों में छिपे होने की आशंका को देखते हुए मंगलवार को दुर्गापुर के न्यू टाउनशिप(एनटीएस) और दुर्गापुर थाने की पुलिस टीम ने मिल कर छापेमारी अभियान चलाया. इसके जरिये जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाया जा रहा है. उम्मीद है कि घटना के पीछे का असली रहस्य जल्द सबके सामने आयेगा.

निजी मेडिकल कॉलेज से 500 मीटर दूर जंगल में है घटनास्थल

मंगलवार सुबह 11:00 बजे के बाद अस्पताल के 500 मीटर दूर परानगंज के जंगल में पुलिस टीम आरोपियों को लेकर उस स्थान पर गयी, जहां शुक्रवार रात को छात्रा से दरिंदगी की गयी थी. कड़ी सुरक्षा के बीच छात्रा के दोस्त को भी घटनास्थल पर ले जाया गया. पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस की मौजूदगी में घटना का पुनर्निर्माण कर उसकी वीडियोग्राफी की गयी. सूत्रों की मानें, तो उस दौरान छात्रा के दोस्त के अलावा पकड़े गये आरोपियों को ले जाया गया था. डेढ़ घंटा से अधिक समय तक क्राइम सीन पर नाटकीय अभ्यास के जरिये पुलिस ने मामले की तह में जाने की कोशिश की. उसके बाद आरोपियों को लेकर पुलिस लौट गयी. मौके पर डीसीपी-ईस्ट अभिषेक गुप्ता, एसीपी सुबीर राय, सीआई समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola