दुर्गापुर : चोरीकांड के आरोपियों संग क्राइम सीन को किया रीक्रिएट
Published by :AMIT KUMAR
Published at :06 Sep 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन

बीते जुलाई महीने में न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के एक आवास में लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा गया है.
विज्ञापन
दुर्गापुर.
बीते जुलाई महीने में न्यू टाउनशिप थाना क्षेत्र के एक आवास में लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड में भेजा गया है. शनिवार को आरोपियों को लेकर पुलिस टीम घटनास्थल पर गयी और घटना का नाट्य रूपांतर करके पुलिस ने मामले की तह में जाने की कोशिश की. तीनों आरोपी बांकुड़ा के बाशिंदे हैं. उनके नाम जगदीश दास उर्फ लुलू(42), एसके साबिर उर्फ खारू(28) एवं छोटन पाल(25) बताये गये हैं. उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 305/3(5) के तहत केस दर्ज कर रिमांड पर लेकर जांच शुरू की गयी है. सभी आरोपियों ने चोरी करने की बात कबूली है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










