दो पिस्तौल, दो कारतूस व अन्य घातक हथियारों के साथ नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Feb 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
दो पिस्तौल, दो कारतूस व अन्य घातक हथियारों के साथ नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रानीगंज पुलिस ने लूट व हाइजैकिंग के केस में एक को, तो आसनसोल साउथ और आसनसोल नॉर्थ पुलिस ने चार-चार आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन

रानीगंज पुलिस ने लूट व हाइजैकिंग के केस में एक को, तो आसनसोल साउथ और आसनसोल नॉर्थ पुलिस ने चार-चार आरोपियों को दबोचा आसनसोल. आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) के सेंट्रल जोन के तीन थाना इलाकों में पुलिस ने दो डकैती का प्रयास और एक लूट व हाइजैकिंग के प्रयास को नाकाम किया. इस मामले में कुल नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिनके पास से देशी निर्मित दो पाईपगन, दो कारतूस व अन्य घातक हथियार बरामद हुआ है. पुलिस ने सभी आरोपियों को रविवार को अदालत में चालान किया. पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) ध्रुब दास ने बताया कि पुलिस की पुलिस की तत्परता से रानीगंज, आसनसोल नॉर्थ और आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र इलाके में बड़ी घटनाओं को रोकने में सफलता मिली है. रानीगंज पुलिस ने हथियार के साथ सौरभ सिंह को किया गिरफ्तार : रानीगंज थाना पुलिस ने शनिवार रात को महाबीर कोलियरी इलाके के निवासी सौरभ सिंह को बल्लभपुर पेपर मिल के पास परित्यक्त आवास के पास संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा. जांच के क्रम में उसके पास से एक देशी निर्मित पाइपगन, एक कारतूस बरामद हुआ. पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह सड़क पर लूट या हाइजैकिंग के उद्देश्य से घूम रहा था. सहायक अवर निरीक्षक नवनी स्वर्णकार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 25(1बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola