ePaper

डीवीसी मोड़ के अंडरपास से गुजरना खतरे से खाली नहीं

Updated at : 07 Aug 2025 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
डीवीसी मोड़ के अंडरपास से गुजरना खतरे से खाली नहीं

वर्ष 2022 में एनएचएआइ ने राहगीरों के लिए खोला था अंडरपास

विज्ञापन

दुर्गापुर. शहर के जीटी रोड स्थित डीवीसी मोड़ पर बना अंडरपास की जर्जर हालत से स्थानीय लोग परेशान हैं. इस संकरे अंडरपास से लगातार निकासी का पानी बहने के कारण दो पहिया वाहन,ऑटो-टोटो एवं पैदल चलने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. अंडर पास के भीतर कई जगहों पर गड्ढों और अंधेरा रहने के कारण अंडरपास खतरनाक हो गया है. अंडर पास की मरम्मत एवं उसे ठीक करने के दिशा में निगम एवं महकमा प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है. जिससे किसी भी दिन अंडर पास के भीतर दुर्घटना घट सकती है. स्थानीय लोगों की मांग है कि अंडरपास की तुरंत मरम्मत कर टोटो एवं ऑटो जैसे वाहनों का आवागमन बंद किया जाए. स्थानीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के छह लेन विस्तारीकरण के बाद डीवीसी मोड़ पैदल पार करने के लिए आस पास के लोगों को काफी परेशानी हो गई थी. खासकर 31 नंबर वार्ड के निवासियों के लिए पैदल या साइकिल से शहर के सिटी सेंटर तक पहुंचने के लिए डीवीसी मोड़ के जीटी रोड के ऊपर से पार करना खतरनाक हो गया था. डीवीसी मोड़ के ऊपर से पार करने करने के दौरान उस वार्ड के भगत सिंह पल्ली इलाके के लगभग 10 लोग सड़क हादसे में मारे गए थे . घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कई बार डीवीसी मोड़ के नीचे अंडर पास शुरू करने की मांग पर जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन किया था.जिसके बाद पुलिस प्रशासन की पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 2022 में पैदल यात्रियों के लिए एक पुराने अंडरपास को खोल दिया था. लेकिन देखा यह गया कि पैदल यात्रियों के अलावा इस अंडर पास से बाइक , ऑटो-टोटो भी चलने लगे हैं. जिस कारण अंडर पास की भीतर की सड़क जर्जर होने लगी. जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए. इस बारे में निगम के प्रशासनिक मंडली सदस्य राखी तिवारी ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है. जो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से भी बात करेंगे. उम्मीद है कि समस्या का समाधान जल्द कर दिया ज्यादा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola